फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: केकेआर ने मिचेल स्टार्क को टीम से निकाला, मैसेज भेजकर तोड़ा करार

Wed, 14 Nov 2018 01:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे तो IPL के अगले सीजन में अभी वक्त है। मगर दुनिया की यह सबसे रोमांचक टी-20 लीग सुर्खियां बनना शुरू हो चुकी है। खबर है कि बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली केकेआर ने अपने तूफानी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

विज्ञापन


खुद स्टार्क ने इसका खुलासा किया। 28 वर्षीय इस खिलाड़ी की माने तो केकेआर फ्रेंचाइजी टीम के मालिकों की तरफ से मैसेज के जरिए यह बताया गया कि टीम को इस सत्र में उनकी सेवाओं की आवश्यकता नहीं है। अब स्टार्क का आईपीएल 2019 में खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है। 

यह तभी संभव हो पाएगा, जब स्टार्क खुद को दोबारा इस सीजन की नीलामी के लिए रजिस्टर्ड करवाएं। हालांकि उन्होंने आईपीएल की बजाय विश्व कप 2019 में खेलना पहली प्राथमिकता बताई है। यदि वर्तमान शेड्यूल को देखा जाए तो आईपीएल 29 मार्च से 19 मई तक होना है और इसके बाद विश्व कप का आयोजन 30 मई से होगा।
विज्ञापन


बताते चलें कि केकेआर ने जनवरी में स्टार्क को 9.40 करोड़ की मोटी रकम देकर खरीदा था जबकि उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। स्टार्क दाएं पैर में फ्रैक्चर के कारण आईपीएल 2018 में खेल नहीं पाए थे। 2016 में वे चोटिल हुए थे जबकि 2017 में व्यस्तता के चलते उन्होंने नहीं खेलने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें