फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित को बोल्ड करते ही अमित मिश्रा ने रचा इतिहास, बने यह कमाल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

Thu, 18 Apr 2019 10:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमित मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने गुरुवार रात इतिहास रच दिया। मुंबई के खिलाफ खेलते हुए दिल्ली के इस फिरकी गेंदबाज ने रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कराई। 36 वर्षीय अमित मिश्रा अब IPL इतिहास में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अमित मिश्रा
अमित मिश्रा ने रोहित को IPL में छठी बार आउट किया है। अपना 140वां IPL मैच खेल रहे मिश्रा ने गुरुवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर अपनी पहली ही गेंद पर रोहित की गिल्लियां बिखेर दीं, जिन्होंने इसी मैच में अपने 8000 टी-20 रन पूरे किए थे। 
विज्ञापन

3 of 4
मलिंगा - फोटो : social media
IPL इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में सबसे पहला नाम श्रीलंका के लसिथ मलिंगा का आता है। जिन्होंने मुंबई की ओर से खेलते हुए 114 मैचों में 161 विकेट लिए हैं। मिश्रा दूसरे नंबर पर हैं। इस टूर्नामेंट के इतिहास के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज कोलकाता के पीयूष चावला हैं। चावला ने 152 मैचों में 146 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
अमित मिश्रा
अमित मिश्रा ने इस मैच में कसी गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर्स में 18 रन देकर एक विकेट चटकाया। मुंबई निर्धारित 20 ओवर्स में 168/5 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिल्ली इस लक्ष्य को साधने उतर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें