आंद्रे रसेल
- फोटो : pti
पावर हिटिंग के लिए मशहूर इस खिलाड़ी ने अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिलाने के बाद कहा कि मैं नहीं मानता कि दुनिया में कोई भी क्रिकेट ग्राउंड बड़ा है। मुझे लगता था कि ऑस्ट्रेलिया के ग्राउंड काफी बड़े हैं, लेकिन जब मैंने वहां भी छक्के जड़ दिए तो उसके बाद मैं हैरान हो गया। मुझे लगता है कि मेरे लिए कोई भी मैदान बड़ा नहीं है। मैं बस अपनी ताकत पर विश्वास करता हूं।