फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: सनराइजर्स का विजय रथ रोकने उतरेंगे किंग्स इलेवन पंजाब, जानिए किसका पलड़ा होगा भारी

Thu, 19 Apr 2018 02:47 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

किंग्स इलेवन पंजाब गुरुवार को अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेंगे तो उनका इरादा अपना विजय अभियान जारी रखने और हैदराबाद का विजय रथ रोकने का होगा। रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली पंजाब की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को नजदीकी मुकाबले में शिकस्त दी थी। उसने तीन में से दो मैच जीते हैं, जबकि एक में हार मिली है। टीम घर में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी। वहीं नए कप्तान केन विलियमसन की अगुआई में सनराइजर्स ने अपने तीनों मैच जीते हैं।

विज्ञापन


भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, बिली स्टेनलेक, सिद्धार्थ कौल, शाकिब अल हसन और संदीप शर्मा की मौजूदगी में सनराइजर्स का गेंदबाजी आक्रमण काफी संतुलित है। दूसरी ओर किंग्स इलेवन पंजाब की सबसे बड़ी ताकत उनकी बल्लेबाजी है। क्रिस गेल और केएल राहुल की गिनती IPL 2018 की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी के रूप में हो रही है। युवराज सिंह, करूण नायर, मयंक अग्रवाल मध्यक्रम को मजबूती देते हैं, हालांकि ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज आरोन फिंच का खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। 

कप्तान आर अश्विन, तेज गेंदबाज मोहित शर्मा, मुजरीब उर रहमान, एंड्रूय टॉय की गेंदबाजी का सामना करने के लिए  सनराइजर्स के बल्लेबाज भी पूरी तरह तैयार हैं। आक्रामक बल्लेबाज शिखर धवन पूरी लय में नजर आ रहे हैं। उन पर ऋद्धिमान साहा के साथ मिलकर टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। मध्यक्रम में कप्तान केन विलियमसन से एक बार फिर टीम को कमाल की उम्मीद होगी।  मनीष पांडे और दीपक हुड्डा मध्यक्रम को मजबूत बनाएंगे तो शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान जैसे ऑलराउंडर्स से आखिरी ओवर्स में लंबे हिट्स की अपेक्षा रखी जा सकती है।

आंकड़ों पर भी एक नजर

  • आईपीएल-11 में पहली बार दोनों टीमें आज मोहाली में होंगी आमने-सामने।
  • 10 मैच दोनों टीमें ने खेले हैं जिसमें से हैदराबाद ने आठ और पंजाब ने सिर्फ दो ही जीते हैं।
  • 135 सर्वाधिक रन पंजाब की ओर से लोकेश राहुल ने एक अर्द्धशतक की मदद से तीन मैचों में बनाए हैं। 
  • 130 सर्वाधिक रन हैदराबाद के लिए धवन ने तीन मैचों में एक अर्द्धशतक की मदद से बनाए हैं।
विज्ञापन

टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियम्सन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे, राशिद खान, शिखर धवन, ऋद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, शाकिब अल हसन, कार्लोस ब्रेथवेट, यूसुफ पठान, मोहम्मद नबी, एलेक्स हेल्स, क्रिस जॉर्डन, बिली स्टेनलेक, सिद्धार्थ कौल, दीपक हुड्डा, सैयद खलील अहमद, श्रीवत्स गोस्वामी, बासिल थांपी, टी नटराजन, बिपुल शर्मा, मेहदी हसन, रिकी भूई, सचिन बेबी और तन्मय अग्रवाल।
 
किंग्स इलेवन पंजाब : लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, आरोन फिंच, युवराज सिंह, करुण नायर, डेविड मिलर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, आर अश्विन (कप्तान), आदित्य तारे, मोहित शर्मा, मुजरीब उर रहमान, क्रिस गेल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें