फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB ने 2 गेंदों पर बनाए 26 रन, टी-20 क्रिकेट का बदल गया पूरा इतिहास, VIDEO वायरल

Wed, 02 May 2018 08:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
IPL 2018 में मंगलवार को खेले गए एक मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जो अबतक टी-20 क्रिकेट इतिहास में कभी नहींं हुआ था। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच हुए इस मुकाबले में 2 गेंदों पर 26 रन बन गए। क्रिकेट में एक गेंद पर 13 रन बनना ही अपने आप में किसी अजूबे से कम नहीं। मगर बीती रात हुए इस मैच में ऐसा मौका एक नहीं बल्कि 2 बार हुआ।
विज्ञापन

2 of 6
टी-20 क्रिकेट इतिहास के इस अनूठे रिकॉर्ड को विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाजों ने अंजाम दिया। इसे संयोग ही माना जाएगा कि ये दोनों ही बल्लेबाज न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से आते हैं। एक हैं खतरनाक ब्रेंडन मैकुलम तो दूसरे को दुनिया कोलिन डी ग्रांडहोम के नाम से जानती है। चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला आखिर क्या रहा-
विज्ञापन

3 of 6
दरअसल, पहले बल्लेबाजी करने आए आरसीबी की टीम का 10वां ओवर मुंबई इंडियंस के गेंदबाज हार्दिक पांड्या लेकर आए। पांड्या ने ओवर की दूसरी गेंद नो बॉल डाली, जिस पर मैकुलम ने विकेटकीपर के ऊपर से शॉट खेलकर छक्का जमा दिया। यह गेंद फुलटॉस थी, जिस पर कीवी बल्लेबाज ने बेझिझक होकर शॉट खेल दिया। चूंकि यह नो बॉल थी, लिहाजा आरसीबी को फ्री हिट मिली।
 

 

4 of 6
चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दर्शकों की चीयरिंग पूरे जोर पर थी। उनकी होम टीम को फ्री हिट मिली थी, जिस पर स्टेडियम में मौजूद दर्शक किसी लंबे शॉट की कल्पना कर रहे थे। ब्रेंडन मैकुलम ने फैंस को निराश नहीं किया और पांड्या द्वारा डाली गेंद पर स्कूप शॉट खेलकर एक और छक्का जमा दिया। इस तरह मैकुलम ने एक गेंद पर 12 रन बना लिए जबकि टीम को 13 रन मिले।
 

 
विज्ञापन

5 of 6
आरसीबी की पारी में ही दूसरी बार ऐसा मौका अंतिम ओवर में आया। मिचेल मैक्लेनाघन द्वारा डाली गई ओवर की अंतिम गेंद नोबॉल थी जिस पर ग्रांडहोम ने डीप स्क्वेयर लेग पर छक्का लगाया। नो बॉस होने के चलते अगली गेंद पर फिर फ्री हिट मिला। मैक्लेनाघन द्वारा डाली गई इस गेंद पर भी ग्रांडहोम ने लांग ऑफ पर छक्का जड़ दिया। इस तरह मैक्लेनाघन द्वारा डाली गई पारी की अंतिम गेंद पर भी 13 रन बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस तरह जहां आरसीबी ने महज 2 गेंदों पर 2 छक्के की मदद से 12 रन और 2 फ्री हीट में भी 2 छक्कों की मदद से 12 रन जुटाए। साथ ही दो एक्टस्ट्रा 2 रन से यह आंकड़ा 26 तक पहुंच गया। शायद इन्हीं 2 अतिरिक्त गेंदों ने मुंबई इंडियंस से जीत छीन ली, क्योंकि मैच का परिणाम 14 रन से आरसीबी के पक्ष में गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें