मैच से पहले प्रिटी जिंटा इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर पहुंची थी, जहां उन्होंने अपनी टीम की जीत के लिए भगवान से दुआ मांगी। प्रीति ने छुपते छुपाते फैन्स से बचते हुए मंदिर में प्रवेश लिया था, लेकिन फिर भी फैन्स ने उन्हें पहचान ही लिया। मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने अपने फैसबुक पर मंदिर की सीसीटीवी शेयर की, जिसमें प्रीति जिंटा अपने चेहरे को पूरी तरह से ढककर मंदिर में पूजा करती नजर आ रही है।