फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: जीत की हैट्रिक के लिए पूरा जोर लगा देंगे KKR के ये 11 धुरंधर, सामने है पंजाब का चैलेंज

Sat, 21 Apr 2018 07:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kkr
आईपीएल 2018 की अंक तालिका में दूसरे नंबर पर चल रही कोलकाता नाइटराइडर्स और चौथे नंबर की टीम किंग्स इलेवन पंजाब शनिवार को आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें अपने पिछले 2 मैच जीतकर विजयी रथ पर सवार है। मगर अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डेंस पर खेल रही केकेआर किंग्स इलेवन को पटककर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। दिनेश कार्तिक इस मैच में किन-किन खिलाड़ियों को शामिल कर सकते हैं, अगली स्लाइड पर डालिए एक नजर...
विज्ञापन

2 of 5
ओपनिंग जोड़ी के रूप में क्रिस लिन और सुनील नरेन ही मैदान पर नजर आएंगे। लिन अब तक अपने बल्ले से कोई खास चमत्कार नहीं दिखा पाए हैं। तेज गेंदबाजों के सामने लिन जहां 155.1 के स्ट्राइक रेट से बल्ला भांजते हैं तो स्पिन के सामने वो बेबस नजर आते हैं। ये स्ट्राइक रेट 77.5 पर आ टिकता है। पिछले 5 मैचों में तीन बार स्पिनर्स ने ही उनका शिकार किया है। नरेन के साथ एक बार फिर लिन पर बेहतर शुरुआत दिलाने का जिम्मा होगा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : ipl
केकेआर का मध्यक्रम बेहद मजबूत है। मध्यक्रम में रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक अहम भूमिका निभाएंगे। यहां किसी तरह के कोई बदलाव की उम्मीद नजर नहीं आ रही।

4 of 5
लोअर ऑर्डर में केकेआर के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल से बचने के लिए किंग्स इलेवन पंजाब अलग रणनीति के साथ मैदान पर आएगी। युवा खिलाड़ी शुभमन गिल को अबतक कोई खास मौका नहीं मिल पाया है। इस मैच में बल्ले से अपनी टीम को वो जीत दिलाना चाहेंगे। लेग स्पिनर पियूष चावला से गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी उम्मीदें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : BCCI
तेंज गेंदबाजी का जिम्मा टॉम करन, शिवम मावी संभालते नजर आ सकते हैं। चाइनामैन कुलदीप यादव ने पूरे टूर्नामेंट में अबतक बेहतर गेंदबाजी ही की है। ईडन की स्पिन फ्रेंडली विकेट पर उनसे खास प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें