आईपीएल सीजन-11 की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन शनिवार, 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े में होगा। टीवी पर इसका लाइव प्रसारण शाम 6.15 बजे होगा। फैंस स्टार स्पोर्ट 1, स्टार स्पोर्ट 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट सेलेक्ट 1 और स्टार स्पोर्ट सेलेक्ट 1 एचडी पर इसका अंग्रेजी प्रसारण देख सकेंगे। वहीं स्टार स्पोर्ट 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट 1 हिंदी एचडी पर इसका हिंदी प्रसारण दिखाया जाएगा। फैंस हॉटस्टार पर भी इसका लाइव प्रसारण देख पाएंगे।
बता दें कि आईपीएल ओपनिंग सेरमनी से पहले बॉलीवुड के कई सितारों ने जमकर रिहर्सल किया। इसमें ऋतिक और जैकलीन के अलावा बॉलीवुड के कॉरियोग्राफर श्यामक डावर और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार भी नजर आए।