दूसरी तरफ कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराने के बाद अंक तालिका में टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई थी। उनके पास भी सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रिस लिन, सुनील नरेन हैं, जो टीम को सधी शुरुआत दे सकते हैं। वहीं, ऑलराउंडर के तौर पर आंद्रे रसेल और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल अच्छा प्रदर्श कर सकते हैं।
वहीं, गेंदबाजी में स्पिन गेंदबाज के तौर पर सुनील नरेन, पीयूष चावला और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के रूप में तीन बेहतरीन स्पिनर मौजूद हैं, जबकि तेज गेंदबाज टॉम कुरान, अनुभवी गेंदबाज मिशेल जॉनसन और शिवम मावी को अच्छा प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। वहीं, यदि नितीश राणा पीठ के दर्द के बाद वापसी करते हैं तो केकेआर की टीम में और मजबूती प्रदान होगी।