फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018 में धोनी के खतरनाक अंदाज देख चौंका यह पूर्व क्रिकेटर, बोला- मैं हैरान हूं

Thu, 03 May 2018 09:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
IPL 2018 में महेंद्र सिंह धोनी ने अबतक शानदार खेल दिखाया है। चेन्नई सुपरकिंग्स के इस अगुवा ने जिस तरह हर बुरी स्थिति से टीम को निकाला उसी का नतीजा है कि CSK अंकतालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। गुरुवार को इस टीम को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अहम मुकाबला खेलना है। इस मैच से पहले कप्तान धोनी के बारे में भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और कमेंटेटर ने बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : IPL
पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स की बल्लेबाजी सर्वश्रेष्ठ है और जिस तरह से उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिस तरह से पुरानी रंगत में लौटे हैं वह हैरतअंगेज है। चोपड़ा ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा कि सीएसके ऐसी टीम है जो केवल पांच बल्लेबाजों के साथ खेल रही है लेकिन फिर भी वह दस में से नौ बार 200 रन का स्कोर बना सकती है। इसलिए आईपीएल में अभी उसकी बल्लेबाजी सर्वश्रेष्ठ है।
विज्ञापन

3 of 4
चेन्नई अभी अंकतालिका में शीर्ष पर है। उसका शीर्ष और मध्यक्रम अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, कप्तान धोनी और ड्वेन ब्रावो ने जरूरत पड़ने पर रन बनाए हैं। 
चोपड़ा ने कहा कि धोनी जिस तरह से पुरानी रंगत में लौटे हैं उससे वह वास्तव में हैरान हैं।
विज्ञापन

4 of 4
उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए यह सुखद आश्चर्य है। अगर आप यह सवाल एक साल पहले मुझसे करते तो मैं कहता कि वह अच्छी स्थिति में नहीं दिख रहे हैं। वह क्रीज पर पांव जमाने में बहुत अधिक समय ले रहे थे और लग रहा था कि टी 20 प्रारूप अब उनके अनुकूल नहीं रहा क्योंकि उन्होंने 25 साल की उम्र में जो किया जो 35 साल की उम्र में नहीं कर पा रहे थे, लेकिन इसके बाद सब कुछ बदल गया और लग रहा है कि दूसरी बयार पहली से भी दमदार है। यह वास्तव में हैरतअंगेज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें