फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़ा एक और सदस्य, धोनी हुए सुपर एक्साइटेड

Mon, 07 May 2018 08:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमएस धोनी
विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स ने गत शनिवार को खेले गए आईपीएल 2018 के 35वें मुकाबले में पुणे स्थित अपने होम ग्राउंड पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में बैंगलोर की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर महज 127 रन ही बना पाई। जिसके जवाब में मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स ने चार विकेट खोकर 20 गेंद शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो आरसीबी और चेन्नई के बीच शनिवार को हुए मैच के दिनों का है, जिसमें एमएस धोनी सिक्योरिटी डॉग के साथ नजर आ रहे हैं।

धोनी इस सिक्योरिटी डॉग के साथ टीम अपनी टीम के खिलाड़ियों के बीच पहुंचे और खुद सिक्योरिटी चेक को अंजाम दिया। इस बीच धोनी अपने साथी खिलाड़ियों से सिक्योरिटी डॉग का परिचय कराया। धोनी ने शेन वॉट्सन को कहा, ये सिक्योरिटी डॉग उनका दोस्त है। आओ और इससे मिलो।' इस दौरान दीपक चाहर भी धोनी के साथ थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

Dhoni
आईपीएल में दो साल का प्रतिबंध झेल चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स की आईपीएल 2018 में शानदार वापसी हुई है। सीएसके के कप्तान आईपीएल के इस सीजन में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सीजन में चेन्नई ने अभी तक 10 में से 7 मैचों में जीत हासिल की है। अंक तालिका में वह 14 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। वहीं, टीम के कप्तान एमएस धोनी ने इस सीजन में 10 मैचों में कुल 360 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल है।

बता दें कि कि धोनी को डॉग्स से बहुत प्यार है। धोनी अपने रांची स्थित आवास पर भी चार से पांच कुत्ते पाले हुए हैं। वो जब में नेशनल ड्यूटी और आईपीएल की व्यस्त कार्यक्रम से फ्री होकर घर जाते हैं तो वह डॉग्स के साथ समय बिताते हैं। इसके अलावा धोनी बाइक चलाने के भी बहुत शौकिन है। उनके पास कई तरह के स्टाइलिश बाइक है, जिसको वह छुट्टियों के दिनों में उसका व्यवहार करते हैं।

देखें वीडियोः-
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें