फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: मैच के दौरान स्टेडियम में चले जूते-चप्पल, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

Tue, 10 Apr 2018 10:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Chennai
विज्ञापन

चेन्नई के चेपॉक में आईपीएल मैच के दौरान ग्राउंड पर जूते-चप्पल फेंकने के आरोप में एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। IPL में मंगवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और केकेआर की टीमें आमने-सामने थीं। तभी जूते-चप्पल फेंकने के चलते स्टेडियम में अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि कावेरी जल विवाद के प्रदर्शनकारियों ने पहले ही धमकी दी थी कि अगर स्टेडियम में मैच होता है तो वहां सांप छोड़ देंगे।

विज्ञापन

 


पहले ही प्रदर्शनकारियों द्वारा स्टेडियम के आसपास कई पोस्टर्स लगाए गए, जिनमें कहा गया कि सभी लोग कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड का गठन करने में नाकाम रही केंद्र सरकार और आईपीएल के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए शाम 5 बजे इकट्ठा हो जाएं।

दरअसल, चेन्नई में आईपीएल के आयोजन का काफी पहले से विरोध किया जा रहा है। इसके पहले भी आंदोलनकारियों ने चेन्नई में आईपीएल आयोजन को चैलेंज किया था। हालांकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, ऐसे में इस मैच की सुरक्षा के लिए करीब 4,000 पुलिस सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। स्टेडियम के अंदर और बाहर दोनों ही जगहों पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है विवाद?

दरअसल, ये विवाद उस वक्त और गहरा गया जब सालों से चले आ रहे कावेरी नदी जल बंटवारे पर हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के हिस्से का पानी घटा दिया और कर्नाटक का हिस्सा बढ़ा दिया था। इसके अलावा कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड का अभी गठन नहीं हुआ, इन बातों को लेकर तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन जारी है।
 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिस वक्त राज्य के किसान बहुत सी समस्याओं का सामना कर रहे हैं उस वक्त राज्य में आईपीएल का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए। कावेरी जल विवाद को लेकर लोगों में गुस्सा है, इसलिए ऐसे समय पर इस खेल का आयोजन करना सही नहीं है। वहीं तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से एक एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की गई है कि वह क्रिकेट मैच के दौरान विरोध प्रदर्शन न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें