वहीं चीफ कोच पॉन्टिंग ने कहा, 'गौतम गंभीर के रूप में एक बेहतरीन कप्तान की मौजूदगी में अनुभव के साथ खासतौर पर अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम के खिलाडिय़ों की मौजूदगी में दिल्ली डेयरडेविल्स एक ऐसी बेहतरीन टीम है, जिसमें दूरदृष्टि के साथ क्रिकेट का कौशल भी है। बतौर चीफ कोच मैं इन खिलाडियों को जेहनी तौर पर, हर मैच के लिए रणनीति को मैदान पर अमला जामा पहनाने और जीत और बस जीत के लिए तैयार कर रहा हूं। हमारी टीम में हर खिलाड़ी एक दूसरे की कामयाबी से खुश होता है।'
आगे उन्होंने कहा, 'टी-20 क्रिकेट का ऐसा फॉर्मेट है जिसमें हर मैच में तीन-चार खिलाडिय़ों का प्रदर्शन खासा होता और बाकी टीम उन्हीं पर निर्भर करती है। मैं दिल्ली डेयरडेविल्स के लड़कों को मैच के मिजाज के मुताबिक हर हाल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तैयार रहा हूं। दिल्ली का आईपीएल में अब तक खिताब न जीतना अतीत है। अब हमारी दिल्ली डेयरडेविल्स इस नए सीजन में कामयाबी की नई कहानी लिखने के तैयार कर रहा है। मुझे पूरा भरोसा है हमारे सभी 25 खिलाड़ी इस सपने को हकीकत में तब्दील करने के लिए पुरजोर कोशिश करेंगे। नेपाल के यंग लेग स्पिनर संदीप लामीछने में बहुत संभावनाएं हैं। उन्हें टीम में अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आईपीएल दो महीने चलेगा और उम्मीद है कि हम उन्हें इस दौरान किसी मैच में अंतिम एकादश में मौका दें।'