फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL से बेदखल हुए वॉर्नर का भावुक संदेश, मैच से पहले SRH को दी खास शुभकामनाएं

Mon, 09 Apr 2018 03:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
david warner
विज्ञापन

बॉल टेंपरिग विवाद में फंसने के कारण आईपीएल से बाहर हुए सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला मुकाबला खेलने से पहले पूरे टीम को बहुत शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मैसेज पोस्ट करते हुए कहा कि पहले मुकाबले के लिए सनराइजर्स हैदराबाद को टैग करते हुए टीम के सभी मेंबरों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'गुड लक माई फ्रेन्ड्स। मैं जानता हूं कि तुमलोग अच्छा करोगे।' 

विज्ञापन


बता दें कि इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान हैदराबाद के उपकप्तान और टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी अपने फैंस के साथ रू-ब-रू हुए। इस दौरान वॉर्नर ने भुवी के लिए 'हैलो भुवी' लिखा। उन्होंने आईपीएल को दौरान भारत आने का प्रोमिस भी किया। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि 4 हजार से ज्यादा लोग इस पोस्ट पर कमेंट्स कर चुके हैं।

गौरतलब है कि केपटाउन टेस्ट के दौरान बॉल टेंपरिंग विवाद में फंसे वॉर्नर पर एक साल का बैन लगाया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनको उस दौरान गेंद से छोड़छाड़ करने का असली दोषी करार दिया। वॉर्न के अलावा तत्कालिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टिव स्मिथ पर भी एक साल का बैन और मैच का 100 प्रतिशत फीस काटा गया। वहीं, कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन लगाया गया। जिसके चलते उन्हें आईपीएल से भी बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL
बता दें कि इस सीजन से पहले तक डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे। वह शिखर धवन के साथ ओपनिंग करने उतरते थे। वह टीम के लिए एक बैकबोन की तरह थे। साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के यह धाकड़ बल्लेबाज महत्वपू्र्ण खिलाड़ी के तौर पर साबित हुए थे। 

हैदराबाद साल 2016 में चैंपियन बनी थी। आईपीएल के इस सीजन में हैदराबाद ने रिटेन किया था। हालांकि, आईपीएल से बाहर होने के बाद इनकी जगह इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी एलेक्स हेल्स को टीम में शामिल किया। वहीं, कप्तान की जिम्मेदारी न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को दी गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें