IPL के लिए मंगलवार का दिन बेहद नाटकीय रहा। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए केकेआर और सीएसके के बीच मैच के पहले जहां प्रदर्शनकारियों ने स्टेडियम में सांप छोड़ने की धमकी दी थी तो मैच शुरू होने के बाद मैदान पर जूता फेंकने जैसी असभ्य हरकत कर दी।
विज्ञापन
2 of 6
कावेरी नदी जल सीमा विवाद के कुछ युवा प्रदर्शनकारी स्टेडियम के अंदर घुस गए। केकेआर की बल्लेबाजी के दौरान 8वें ओवर में बाउंड्री के पास खड़े सीएसके के फिल्डर रविंद्र जडेजा को निशाना बनाकर जूते फेंके गए। क्रिक इन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक यह जूते पट्टाबिरामन गेट की ओर से फेंके गए थे।
विज्ञापन
3 of 6
इसके बाद एक-दो जूते और फेंके गए जिसमें से एक जूता इस मैच में आराम कर रहे साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसी को जाकर लगा। जिससे वह काफी नाराज भी दिखे। इसके बाद पुलिस ने दर्शकों में से 2 लोगों को गिरफ्तार किय। बाद में बाउंड्री के पास खड़े लोगों को हटाया।
4 of 6
वहीं मैच शुरू होने से पहले पुलिस ने क्रिकेट स्टेडियम की घेराबंदी करने का प्रयास करने वाले कुछ प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया था। अगली स्लाइड में जानिए आखिर क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
5 of 6
दरअसल, कावेरी नदी जिसका उद्गम स्थल कर्नाटक राज्य का कोडागु जिला है और यह लगभग साढ़े साथ सौ किलोमीटर लंबी है। अभी विवाद यह है कि कम बारिश के कारण यहां इस नदी में पानी की मात्रा कम है।
ये विवाद उस वक्त और गहरा गया जब सालों से चले आ रहे कावेरी नदी जल बंटवारे पर हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के हिस्से का पानी घटा दिया और कर्नाटक का हिस्सा बढ़ा दिया था। इसके अलावा कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड का अभी गठन नहीं हुआ, इन बातों को लेकर तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन जारी है।