फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 10: एक कैच ने पलट दिया मैच का पांसा, लकी रही KKR

Thu, 27 Apr 2017 02:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
robin utthappa - फोटो : IPL
विज्ञापन
क्रिकेट की दुनिया में एक कहावत बेहद प्रचलित है। कैचज विन मैचेज। कई बार एक कैच छोड़ना भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ बुधवार को आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। 
विज्ञापन


जीत के लिए 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पिछले कुछ मैचों में केकेआर को अच्छी शुरुआत देने वाले सुनील नरेन 16 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद कप्तान गौतम गंभीर का साथ देने आए विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा। रॉबिन की पहलचान एक आक्रामक बल्लेबाज की है जो फॉर्म में हो तो मैच का पासा किसी भी वक्त पलट सकते हैं।
विज्ञापन

जब कैच छूटा तब 12 गेंद पर 12 रन पर खेल रहे थे उनदकट

जयदेव उनादकट
कोलकाता की बल्लेबाजी के सातवें ओवर की तीसरी गेंद में रॉबिन ने इमरान ताहिर की गेंद पर एक बड़ा शॉट खेला। गेंद ऊंची उठी और सीधे बाउंड्री पर खड़े तेज गेंदबाज जयदेव उनदकट के हाथों तक पहुंची लेकिन उनदकट उस गेंद को लपक नहीं पाए। ऐसे में उथप्पा को जीवन दान मिल गया। जिस वक्त उथप्पा का कैच छूटा उस वक्त वह 12 गेंद में 12 रन बनाकर खेल रहे थे। कोलकाता का स्कोर 6.3 ओवर में 1 विकेट पर 47 रन था। कोलकाता को जीत के लिए 13.3 ओवर में 136 रन की आवश्यक्ता थी। लेकिन उनदकट ने मुंबई के खिलाफ आखिरी ओवर में जिस तरह कैच लपका था वक कुछ उसी अंदाज में कैच लेना चाहते थे। लेकिन उनकी इस कोशिश पूरी तरह बेकार चली गई और गेंद उनके हाथों से उचटकर बाहर चली गई। 

इसके बाद उथप्पा ने पुणे के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और 47 गेंद में धुआंधार 87 रन बनाकर आउट हुए। उथप्पा ने अपनी इस पारी के दौरान 6 छक्के भी जड़े। उनकी गंभीर के साथ दूसरे विकेट के लिए 158 रन की साझेदारी इस पारी की वजह से मैच पूरी तरह केकेआर के पाले में चला  गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें