फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL-10: जीत की राह पर लौटने को बेताब सुपरजाइंट और डेयरडेविल्स के बीच आज मुकाबला

Tue, 11 Apr 2017 02:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
PUNE, IPL
विज्ञापन
धुरंधर बल्लेबाजों से सजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट आईपीएल-10 में जीत की राह पर लौटने को बेताब है। मंगलवार को स्मिथ एंड कंपनी का मुकाबला अपने घरेलू मैदान में दिल्ली डेयरडेविल्स से होगा। अभी तक पुणे की फ्रेंचाइजी टीम ने दो मुकाबले खेले हैं जिसमें एक में उसे जीत मिली है और एक में हार का सामना करना पड़ा है। जहां उसने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत सात विकेट की जीत से की वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इंदौर में उसे छह विकेट से हार झेलने को विवश होना पड़ा।
विज्ञापन


फॉर्म में चल रहे कप्तान स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे, आईपीएल-10 के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स, महेंद्र सिंह धोनी और मनोज तिवारी जैसे बल्लेबाज पुणे की टीम में हैं। कप्तान स्मिथ, रहाणे और स्टोक्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन टीम मयंक अग्रवाल और धोनी की फॉर्म को लेकर जरूर चिंतित होगी। पहले दो मैचों में रहाणे ने क्रमश: 66 और 19 रन बनाए हैं। स्मिथ ने टीम के पहले मैच में 86 रन की पारी खेली थी जबकि दूसरे में 26 रन बनाए थे। स्टोक्स ने पहले मैच में 21 रन बनाए तो दूसरे मैच में किंग्स इलेवन के खिलाफ 50 रन बनाए।
 

पहले मैच में दिल्ली को मिली थी बैंगलोर से हार

ऋषभ पंत
दूसरी ओर दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम अब तक खेले अपने एकमात्र मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 15 रन से पराजित हुई है। आरसीबी को आठ विकेट पर 157 रन तक सीमित करने के बाद डेयरडेविल्स की टीम लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा नहीं कर सकी और नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी। जहीर खान (2/31), क्रिस मौरिस (3/21) और पैट कमिंस (1/29) ने नई गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया। मिडिल ओवरों में बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम (1/13) ने भी किफायती गेंदबाजी की। डेयरडेविल्स के लिए 158 रन का लक्ष्य ज्यादा चुनौतीपूर्ण नहीं था लेकिन उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज आदित्य तारे, सैम बिलिंग्स, करुण नायर और संजू सैमसन नहीं चले।

पिता के देहांत के दो दिन बाद खेलने उतरे युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बड़ा जज्बा दिखाते हुए 36 गेंदों पर 57 रन की साहसिक पारी खेली लेकिन टीम को नहीं जिता सके। ऑलराउंडर मौरिस और ब्रेथवेट को निचले क्रम में अपने आतिशी तेवर  दिखाने की जरूरत है ताकि डेयरडेविल्स टूर्नामेंट में एक मजबूत इकाई के रूप में नजर आए। 
 
विज्ञापन

पुणे को दिखानी होगी गेंदबाजी में धार 

राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स - फोटो : Pintrest
सुपरजाइंट की बल्लेबाजी तो ठीक है लेकिन उसकी गेंदबाजी में पैनापन नजर नहीं आ रहा। पेसर अशोक डिंडा, डेनियल क्रिश्चियन और बेन स्टोक्स खास प्रभावित नहीं कर रहे। यदि पुणे को बेहतर करना है तो पेस तिकड़ी को एक साथ प्रभावशाली प्रदर्शन करना होगा। गेंद से दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर इमरान ताहिर जरूर चमक रहे हैं। ताहिर ने पहले मैच में तीन और दूसरे में दो विकेट लिए थे लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग की जरूरत होगी। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं: 

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट : स्टीव स्मिथ (कप्तान), एम एस धोनी, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, फाफ डू प्लेसिस, उस्मान ख्वाजा, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, दीपक चाहर, राहुल चाहर, डेनियल क्रिश्चियन, अशोक डिंडा, लोकी फर्ग्यूसन, जसकरण सिंह, सौरभ कुमार, मिलिंद टंडन, जयदेव उनादकट, एडम जंपा। 

दिल्ली डेयरडेविल्स : जहीर खान(कप्तान), मोहम्मद शमी, शाहबाज नदीम, जयंत यादव, अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत, सीवी मिलिंद, खलील अहमद, प्रत्युक्ष सिंह, मुरुगन अश्विन, आदित्य तारे, शशांक सिंह, अंकित बवाने, नवदीप सैनी, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, पैट कमिंस, कैगिसो रबादा, क्रिस मौरिस, ब्रेथवेट, सैम बिलिंग्स।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें