फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL10: गुजरात-दिल्ली के बीच आज कानपुर में मुकाबला, साख बचाने उतरेंगी दोनों टीमें

Wed, 10 May 2017 01:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
गुजराल लॉयंस - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
आईपीएल के दसवें सीजन के 50वें मैच में गुजरात लॉयंस का मुकाबला  दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ कानपुर में होगा। दोनों ही टीमें पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो गई हैं। दोनों के लिए ये मैच केवल औपचारिकता रह गया है। गुजरात लॉयंस भले ही अब अपने बाकी के दोनों मैच जीत जाती है तो भी उसके कुल 12 अंक होंगे। यदि दिल्ली अपने बाकी के तीनों मैच जीत लेती है तब भी उसके 14 अंक हो पाएंगे। ऐसे में दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ के रास्ते बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन


इस मैच में गुजरात को चोटिल ब्रैंडम मैक्कलम की कमी निश्चित तौर पर खलेगी लेकिन दिल्ली को कगीसो रबाडा और क्रिस मॉरिस की कमी खलेगी। क्योंकि दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में शामिल होने स्वदेश लौट गए हैं। वही श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज भी आगामी सीरीज की तैयारी के लिए स्वदेश लौट गए हैं इसलिए वह भी दिल्ली के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में 3 मैच खेले गए हैं जिनमें से 1 बार गुजरात और 2 बार दिल्ली विजयी रही है। 

भले ही दोनों टीमों के लिए यह सीजन अच्छा नहीं रहा है लेकिन दिल्ली के संजू सैमसन, ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ियों ने अपने खेले से प्रशंसकों के बीच अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। वहीं गुजरात की ओर से बासिल थंपी ने अच्छी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है। 
विज्ञापन


कानपुर में इस मैच से पहले गुजरात ने दो मैच खेले हैं। जिनमें उसे दोनों मैचों में जीत मिली था। गुजरात ने कानपुर में केकेआर और मुंबई इंडियन को पिछले साल मात दी थी। दिल्ली को घर के बाहर पिछले 6 मैचों में से 5 में हार मिली है। दिल्ली को घर के बाहर मौजूदा सीजन में केवल पुणे के खिलाफ जीत हासिल हुई है। इसके अलावा पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को केवल एक बार जीत हासिल हुई है। मौजूदा सीजन में गुजरात ने 6 बार पहले बल्लेबाजी की है और उसे हर बार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में गुजरात कानपुर में भी पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें