फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2017: प्लेऑफ में जगह बनाने की कोशिश करेगी हैदराबाद, आज मुंबई से मुकाबला

Mon, 08 May 2017 05:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
मुंबई इंडियन्स - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
आईपीएल-10 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी इकलौती टीम मुंबई सोमवार को हैदराबाद के खिलाफ एक और जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करने की कोशिश करेगी। मुंबई अब तक खेले गए 12 मैचों में से 9 में जीत हासिल कर चुकी है। 
विज्ञापन


अपने पिछले मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली डेयरडेविल्स को उनके घर में 146 रन से करारी शिकस्त दी थी। दो बार की चैंपियन मुंबई जैसे टीम प्लेऑफ दौर की तरफ बढ़ रही है वह खेल के हर विभाग मजबूत होती जा रही है। इसलिए मुंबई हैदराबाद के खिलाफ एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल कर इस सीजन के लीग चरण में टॉप टू टीम में खत्म करना चाहेगी। सोमवार को खेले जाने वाले मैच में प्लेऑफ में जगह पक्की होने के कारण मुंबई अपनी बेंच को आजमा सकती है। 
विज्ञापन

हैदराबाद को प्लेऑफ में जगह पाने के लिए जीतने ही होंगे बाकी के दो मैच

SRH - फोटो : PTI
वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद को एक बार फिर जीत की लय हासिल करने की कोशिश करेगी। हैदराबाद को अपने पिछले दो मैच में हार का सामना करना पड़ा। एक हार उसे घर में मिली है जहां उसे सोमवार को खेलना हैं वहीं एक हार घर के बाहर। घर में उसे पुणे ने मात दी वहीं दिल्ली ने उसे अपने घर में मात दी थी। हैदराबाद में उसकी बल्लेबाजी नहीं चली तो दिल्ली में गेंदबाजी। ऐसे भी डेविड वार्नर के शानदार फॉर्म के बाद उनकी सबसे मजबूत कड़ी गेंदबाजी है। जिसमें परपल कैप धारी भुवनेश्वर कुमार और राशिद खान जैसे गेंदबाज हैं। ऐसे में एक बार फिर हैदराबाद को अपने गेंदबाजों पर निर्भर करना होगा। 

हैदराबाद के फिलहाल 13 अंक हैं और पांच टीमों के बीच प्लेऑफ के लिए बाकी बचे तीन स्थानों के लिए होड़ मची हुई है। इस मैच के बाद हैदराबाद का एक और लीग मैच बचा है। ऐसे में प्लेऑफ में बाकी बचे दोनों मैच उसे जीतने होंगे। ऐसा करके ही वह अपना खिताब बचा पाएगी। अब तक इन दोनों के बीच 9 मैचे खेले गए हैं। जिनमें से 4 में हैदराबाद को और 5 में मुंबई को जीत हासिल हुई है। ऐसे में सोमवार का मुकाबला कड़ा रहने की उम्मीद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें