फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL-10: शाहरुख के 'नाइट राइडर्स' से भिड़ेंगे प्रीति के 'इलेवन किंग्स'

Thu, 13 Apr 2017 07:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : IPL
विज्ञापन
कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल-10 में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से ईडन गार्डन में गुरुवार को उतरेगी। केकेआर का पंजाब के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 13-6 का है। 2014 में फाइनल तक का सफर तय कर चुकी किंग्स इलेवन पंजाब टीम के पास वीरेंद्र सहवाग जैसा मेंटर है।
विज्ञापन


विस्फोटक ओपर क्रिस लिन के चोटिल होने से केकेआर को तगड़ा झटका लगा है। लिन ने पहले ही मैच में गुजरात लॉयंस के खिलाफ 41 गेंद में नाबाद 93 रन बनाए थे। लिन को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान बाएं कंधे में चोट लगी थी जिसमें केकेआर को चार विकेट से पराजय झेलनी पड़ी थी। लिन ने इसी कंधे का 2014 में ऑपरेशन कराया था लेकिन इसमें दर्द फिर उभर गया है।

भारत के स्टार तेज गेंदबाज उमेश यादव की वापसी से केकेआर की गेंदबाजी मजबूत हुई है। यादव कूल्हे में सूजन के कारण पहले दो मैच नहीं खेले थे। घरेलू सत्र में उन्होंने 13 में से 12 टेस्ट खेले थे। स्पिनरों की मददगार पिचों पर उन्होंने भारत की ओर से महत्वपूर्ण विकेट झटकने में सफलता पाई थी और आर अश्वि तथा रविंद्र जडेजा के बाद सत्र में सर्वाधिक विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश की वापसी से केकेआर की गेंदबाजी होगी मजबूत

क्रिस लिन - फोटो : ESPN
लिन के नहीं खेलने पर गंभीर बांग्लादेश के हरफनमौला शाकिब अल हसन को ट्रेंट बोल्ट या क्रिस वोक्स की जगह शामिल कर सकते हैं। ऐसे में रोबिन उथप्पा पारी का आगाज कर सकते हैं हालांकि उनका लंबा खराब फॉर्म चिंता का सबब बना हुआ है। मनीष पांडे और सूर्यकुमार यादव को भी अपने बल्ले से रन बरसाने होंगे।

संभावित अंतिम एकादश:

कोलकाता नाइटराइडर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, युसुफ पठान, शाकिब अल हसन, क्रिस वोक्स सुनील नरेन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, ट्रेंट बोल्ट

किंग्स इलेवन पंजाब: ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), हाशिम अमला, मनन वोहरा, रिद्धिमान साहा, डेविड मिलर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, मोहित शर्मा, वरुण ऐरॉन, संदीप शर्मा, टी नटराजन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें