फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KXIPvsKKR : रोमांचक मैच में पंजाब ने कोलकाता को दी 14 रन से मात

Wed, 10 May 2017 08:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
संदीप शर्मा - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
मोहाली में कोलकाता और पंजाब के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में किंग्स ने नाइटराइडर्स को 14 रन से मात देकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को जीवित रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने केकेआर के सामने जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी  कोलकाता क्रिस लिन की शानदार 84 रन की पारी के बावजूद लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। 20 ओवर में केकेआर 6 विकेट खोकर 153 रन बना सकी। आखिरी ओवर में जीत के लिए कोलकाता को 20 रन की दरकार थी लेकिन ग्रैंडहोम और क्रिस वोक्स केवल 5 रन बना सके। संदीप शर्मा ने दोनों बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया। राहुल तेवतिया ने अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। चार ओवर में उन्होंने 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उनकी गेंदों पर केकेआर का कोई भी बल्लेबाज एक भी बाउंड्री नहीं जड़ सका। यही दोनों टीमों के बीच का अंतर साबित हुआ।   
विज्ञापन

SCORECARD 
168 रन के लक्ष्य का पीछा करने कोलकाता की ओर से सुनील नरेन और क्रिस लेन की जोड़ी उतरी। दोनों ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर में 31 रन जोड़े। चौथे ओवर में नरेन 10 रन बनाकर मोहित शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए। पहले विकेट के लिए लिन और नरेन के बीच 39 रन की साझेदारी हुई। दसवें ओवर में पहले लिन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा राहुल तेवतिया की लगातार दो गेंदो पर विकेट दे बैठे। गंभीर ने 8 रन बनाए और उथप्पा अपना खाता भी नहीं खोल पाए। पारी के 17वें ओवर की पहली गेंद पर मनीष पांडे हेनरी की गेंज पर बाउंड्री लाइन पर खड़े अक्षर को कैच दे बैठे। इसके बाद अगली गेंद पर क्रिस लिन 2 रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए। लिन ने 84 रन बनाए। इसके बाद 19वें ओवर की पहली गेंद पर यूसुफ पठान मोहित की गेंद पर कैच आउट हो गए। अंत में कोलिन डि गैंडहोम और  क्रिस वोक्स की जोड़ी कोलकाता को जीत नहीं दिला सकी। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में कप्तान ग्लैन मैक्सवेल के 44 और रिद्धिमान साहा के 38 रनों की पारी की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। पंजाब पर जीत दर्ज करने के लिए कोलकाता को 168 रन बनाने हैं।  पंजाब की ओर से सबसे सफल गेंदबाज क्रिस वोक्स और कुलदीप यादव रहे। दोनों ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया। इसके अलावा उमेश और सुनील नरेन को 1-1 विकेट हासिल हुआ। 
विज्ञापन


पंजाब के लिए मनन वोहरा और मार्टिन गप्टिल ने पारी की सधी हुई शुरुआत की। लेकिन पांचवें ओवर में 39 के स्कोर पर उमेश की गेंद पर मनन उथप्पा को कैच दे बैठे। उमेश की शॉट पिच गेंद ग्लब्स को छूते हुए विकेट कीपर के दस्तानों में चली गई। मनन ने 25 रन बनाए। मनन के आउट होने के बाद अगले ही ओवर में गप्टिल सुनील नरेन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने 12 रन बनाए। शुरुआती झटकों से उबरती दिख रही पंजाब को नवें ओवर में क्रिस वोक्स ने तीसरा झटका दिया।

शॉन मार्श उनकी एक अंदर आती गेंद पर बोल्ड हो गए। मार्श ने 11 रन बनाए। मार्श के आउट होने के बाद साहा और कप्तान मैक्सवेल ने पारी को संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी हुई। 16वें ओवर की पहली दो गेंद पर मैक्सवेल ने कुलदीप की गेंद पर लगातार दो छक्के जड़े। तीसरा छक्का मारने के प्रयास में मैक्सवेल बाउंड्री पर वोक्स को कैच दे बैठे। उन्होंने 44 रन बनाए। 18वें ओवर में रन गति को तेज करने की कोशिश में साहा कुलदीप की गेंद पर स्टंपिग हो गए। साहा ने  38 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए स्वप्निल सिंह वोक्स की गेंद पर 2 रन बनाकर बोल्ड हो गए। अंत में राहुल तेवतिया 15 और अक्षर पटेल 8 रन बनाकर नाबाद रहे। 

पंजाब की टीम ने चार बदलाव किए हैं। स्वदेश लौटने के कारण हाशिम अमला और डेविड मिलर नहीं खेल रहे हैं। टीम में स्वपनिल सिंह, राहुल तेवतिया, मनन वोहरा और मैट हेनरी को शामिल किया गया है। केकेआर ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। शेल्डन जैक्सन की जगह रॉबिन उथप्पा की चोट से उबरकर टीम में वापसी हुई है। वहीं पियूष चावला की जगह कुलदीप यादव को टीम मे जगह मिली है।

पिछले मैच में शानदार जीत के साथ कोलकाता नाइटराइडर्स ने प्लेऑफ में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। जब मंगलवार को टीम की टक्कर किंग्स इलेवन पंजाब से होगी तो उसका लक्ष्य जीत के साथ शीर्ष दो में जगह सुरक्षित करना होगा। केकेआर ने रविवार को लगातार दो हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ छह विकेट से जीत हासिल की। गौतम गंभीर की अगुवाई में केकेआर 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर चल रही है। दूसरी ओर किंग्स इलेवन की टीम को रविवार को गुजरात लॉयंस ने छह विकेट से हरा दिया।

दूसरी ओर ग्लेन मैक्सवेल के नेतृत्व में किंग्स इलेवन पंजाब के पास प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बहुत क्षीण रह गई हैं। टीम के खाते में 11 मैचों में पांच जीत दर्ज हैं और दस अंक के साथ वह पांचवें स्थान पर हैं। यदि उसे प्लेऑफ की रेस में अंतिम क्षणों तक बने रहने हैं तो उसे अब अपने बाकी बचे तीनों मैच जीतने की जरूरत है। केकेआर के बाद उन्हें मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट से भिड़ना है और सभी मुकाबले चुनौतीपूर्ण होने की संभावना है। सोमवार को गुजरात लॉयंस के खिलाफ हार से पंजाब की उम्मीदों को झटका लगा है।

स्वदेश लौटे दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर 
दसवें सीजन में अब तक पंजाब की बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हाशिम अमला और किलर मिलर के नाम से प्रसिद्ध डेविड मिलर स्वदेश रवाना हो गए हैं। दोनों को इंग्लैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी से पहले वनडे और टी-20 सीरीज में भाग लेना है। इन दोनों क्रिकेटर्स के स्वदेश लौटने का असर सीधे तौर पर पड़ेगा। अमला ने मौजूदा आईपीएल में पंजाब की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। अमला के नाम 10 मैचों में 60 की औसत और 141.76 के स्ट्राइक रेट से 420 रन हैं। जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक हैं। वह दसवें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। वहीं डेविड मिलर फॉर्म में नहीं हैं बावजूद इसके उन्होंने इस सीजन में खेले 5 मैच में 27.66 की औसत और 103.75 के स्ट्राइक रेट से 83 रन बनाए हैं।

अंतिम एकादश: 
पंजाब: मनन वोहरा, मार्टिन गप्टिल, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, ऋद्धिमान साहा, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, मैट हैनरी, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा, स्वपनिल सिंह
कोलकाता:  क्रिस लिनस सुनील नरेन, गौतम गंभीर, रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, कोलिन डि ग्रैंडहोम, क्रिस वोक्स, उमेश यादव, कुलदीप यादव, अंकित राजपूत 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें