फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KXIPvsGL: अमला के शतक पर फिरा पानी, लॉयंस ने किंग्स को दी 6 विकेट से मात

Mon, 08 May 2017 07:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब और गुजरात लायंस के बीच खेले गए मुकाबले में गुजरात लायंस ने पंजाब को 6 विकेट से हराया। हासिम हमला की 104 रनों की शानदार पारी भी पंजाब को मैच जिताने में कामयाब नहीं हो सकी। गुजरात लायंस की ओर से सर्वाधिक ड्वेन स्‍मिथ ने 74 रनों की पारी खेली। कप्तान सुरेश रैना ने 39, ईशान किशन 29 और ऐरोन फिंच ने महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। दिनेश कार्तिक 35 रन और जड़ेजा 7 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में पंजाब की तरफ से संदीप शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए। मैक्सवेल और नटराजन ने 1-1 विकेट लिए। ड्वेन स्‍मिथ मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन


LIVE SCORECARD
इससे पहले हासिम अमला की शानदार शतकीय पारी और शॉन मार्स के अर्धशतक की बदौलत पहले बल्‍लेेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने गुजरात लायंस को जीत के लिए 190 रन का लक्ष्य दिया। हासिम अमला ने 60 गेंदो का सामना कर 104 रन बनाए। शॉन मार्स ने 58 रनों की पारी खेली।कुलकर्णी की गेंद पर मार्स फिंच को कैच थमा बैठे। मार्टिन गप्टिल ने 2 रन बनाए।गप्टिल प्रदीप सांगवान की गेंद का शिकार हुए।  ग्लैन मैक्सवेल ने 20 और अक्षर पटेल 2 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में प्रदीप सांगवान, धवल कुलकर्णी और बाशिल थम्पी तीनों ने एक-एक विकेट लिए। बाशिल थम्पी ने 4 ओवर में सर्वाधिक 48 रन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें