केकेआर के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन चोट लगने के कारण लंबे समय से बाहर चल रहे थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में रविवार को लिन क्या लौटे दो मैचों से हार रही केकेआर की लय लौट आई। 159 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय क्रिस लिन (50) और सुनील नारायण (54) ने महज छह ओवरों में सौ का आंकड़ा पार कर न केवल आईपीएल का पॉवरप्ले में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड बना दिया बल्कि अपनी टीम को 15.1 ओवरों में छह विकेट से शानदार जीत दिलाने में मदद की। इस जीत में नारायण ने 15 गेंदों में अर्द्धशतक जड़कर आईपीएल-10 के सबसे तेज फिफ्टी रन पूरे कर लिए।
लगातार हार रही आरसीबी पहले ही निचले पायदान पर है, उसके खाते में आईपीएल-10 की दसवीं हार दर्ज हो गई जबकि केकेआर ने आठवीं जीत के साथ प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को और परवान चढ़ाया है।
SCORECARD
केकेआर कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी के तीन धुरंधर क्रिस गेल (00), विराट कोहली (05) और एबी डीविलियर्स (10) फिर नहीं चले लेकिन मनदीप सिंह (52) और ट्रेेविस हेड (75) ने टीम को छह विकेट पर 158 रन तक पहुंचाया। केकेआर ने 29 गेंद शेष रहते चार विकेट पर 159 रन बना लिए। बैंगलोर की पारी के दौरान बारिश से मैच बाधित हुआ था लेकिन लिन और नारायण की चौकों और छक्कों की बारिश ने तो आरसीबी को पूरी तरह धो डाला।
पहले ही ओवर से केकेआर के ओपनरों का जलवा
लिन के फिट होकर लौटने पर केकेआर कप्तान गौतम गंभीर ने अपना बल्लेबाजी क्रम पर बदल लिया। लिन और नारायण की जोड़ी ने पहले ही ओवर से आतिशी तेवर दिखाने शुरू कर दिए। लिन ने अनिकेत चौधरी के ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़ा। तीसरे ओवर में लिन ने स्पिनर युजवेंद्र चहल की गेंद पर भी दो चौके और एक छक्का जड़ा। लिन 14 गेंदों पर 29 रन बना चुके थे और नारायण चार गेंदों पर पांच रन बनाकर दूसरे छोर पर खड़े थे। लिन को देखकर नारायण भी ताव में आ गए और चौथे ओवर में ताबड़तोड़ रन बरसाए। पहली चार गेंदों पर लगातार तीन छक्के और एक चौका मारा। अरविंद के अगले ओवर में नारायण ने चार चौके और एक छक्का मारा और इस सीजन का सबसे तेज अर्द्धशतक पूरा कर लिया। अगले ओवर में लिन ने दो चौके और एक छक्का मारा। छह ओवर में केकेआर बिना विकेट खोए 105 रन बना चुकी थी। नारायण और लिन नौ गेंदों के अंदर आउट हो गए। ग्रैंडहोम (31) और गंभीर (14) ने उपयोगी योगदान दिया। मनीष पांडे्य (नाबाद 04) ने जीत की औपचारिकता पूरी कर दी।
54: रन बनाए मैन ऑफ द मैच सुनील नारायण ने 17 गेंदों पर और दो विकेट भी लिए
50: रन की पारी खेली केकेआर के ओपनर क्रिस लिन ने 22 गेंदों पर
केकेआर के ओपनरों का पावरप्ले में धमाल
ओवर 1 2 3 4 5 6
रन 14 06 14 25 26 20