फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKRvsRPS: राहुल त्रिपाठी की शानदार पारी, पुणे ने कोलकाता को दी 4 विकेट से मात

Thu, 04 May 2017 12:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
राहुल त्रिपाठी - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
पुणे ने कोलकाता को उनके घर में चार विकेट से मात देकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। राहलु त्रिपाठी के शानदार 93 रन की पारी की बदौलत पुणे ने 4 गेंद शेष रहते 156 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। डेनियल क्रिस्टन ने पुणे के लिए विजयी छक्का जड़ा। त्रिपाठी के अलावा पुणे के अन्य किसी खिलाड़ी का बल्ला नहीं चला। उनके अतिरिक्त बेन स्टोक्स ने 14 और रहाणे ने 11 रन बनाए। 
विज्ञापन

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे के लिए अजिंक्य रहाणे और राहुल त्रिपाठी की जोड़ी ने शुरुआत की। पारी के दूसरे ओवर में रहाणे उमेश यादव की गेंद पर गच्चा खा गए और विकेट गेंद बल्ले पर लगकर सीधे विकेटकीपर जैक्सन के दस्तानों में चली गई। रहाणे ने 9 गेंद में 11 रन बनाए। रहाणे के बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ उतरे। स्मिथ और तिवारी ने तेजी से रन बनाए और पांचवे ओवर में पुणे को 50 रन से पार पहुंचा दिया। पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर स्मिथ 9 रन बनाकर वोक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। स्मिथ और त्रिपाठी के बीच 48 रन की साझेदारी हुई।
SCORECARD 

स्मिथ के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के मनोज तिवारी को भेजा गया। तिवारी का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा। 9वें ओवर में 8 रन बनाने के बाद तिवारी वोक्स की गेंद पर वह बोल्ड हो गए। यह केकेआर को मिली तीसरी सफलता थी। चौथे विकेट के लिए त्रिपाठी और स्टोक्स के बीच 43 रन की साझेदारी हुई। 14वें ओवर में स्टोक्स नरेन की गेंद पर कैच आउट हो गए। पिछले मैच में शतक बनाने वाले स्टोक्स केवल 14 रन बना सके। धोनी का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। धोनी कुलदीप की गुगली में फंसकर विकेटकीपर को कैच दे बैठे उन्होंने 5 रन बनाए। धोनी के बाद त्रिपाठी भी पुणे की जात से पहले पवेलियन लौट गए।  राहुल त्रिपाठी दुर्भाग्याशाली रहे और अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। वोक्स ने उन्हें अपना शिकार बनाया। उन्होंने 93 रन बनाए। 
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। मनीष पांडे ने 37, ग्रैंडहोन ने 36 और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 30 रन का योगदान दिया।  इस मैच से पहले दोनों टीमें तीन बार भिड़ी हैं। तीनों मौकों पर केकेआर विजयी रही है। ऐसे में पुणे के लिए जीत हासिल करना आसाना नहीं होगा। 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता के लिए एक बार फिर पारी की शुरुआत सुनील नरेन और गौतम गंभीर की जोड़ी ने की। लेकिन इस मैच में यह जोड़ी कमाल नहीं दिखा सकी। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर नरेन जयदेव उनदकट की गेंद पर फॉलोथ्रू में कैच दे बैठे। नरेन इस बार अपना खाता भी नहीं खोल सके।उथप्पा की जगह मैच में खेल रहे शेल्डन जैक्सन वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर हिट विकेट हो गए। इस सीजन यह पहला मौका है जब कोई खिलाड़ी हिट विकेट हुआ। जैक्सन 10 रन बना सके।

जैक्सन के बाद बल्लेबाजी करने मनीष पांडे उतरे। केकेआर की रन गति को तेजी देने के चक्कर में कप्तान गौतम गंभीर वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर बाउंड्री में कैच आउट हो गए। गंभीर ने 24 रन बनाए। जिस वक्त गंभीर आउट हुए कोलकाता का स्कोर 40 रन था। गंभीर के आउट होने के बाद यूसुफ पठान बल्लेबाजी के लिए आए हैं। आठवें ओवर में कोलकाता ने 50 रन पूरे किए। दसवें ओवर की पहली गेंद पर पठान ताहिर की फिरकी में फंसकर एलबीडब्ल्यू हो गए। यह कोलकाता को लगा चौथा झटका था। पठान केवल 4 रन बना सके। पठान के आउट होने के बाद । पांडे और गैंडहोम ने पांचवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी कर कोलकाता को 100 रन के पार पहुंचाया। लेकिन 37 रन बनाने के बाद मनीष पांडे डेनियल क्रिस्टियन की गेंद पर रहाणे को कैच दे बैठे। पांड के बाद सूर्य कुमार यादव बल्लेबाजी करने उतरे। 36 रन बनाने के बाद उनदकट की गेंद पर ग्रैंडहोम सुंदर को कैच दे बैठे। इसके बाद क्रिस वोक्स भी रन आउट हो गए। अंत में सूर्यकुमार यादव ने तेजी से नाबाद 30 रन बनाए और कोलकाता को 150 रन के पार पहुंचाया। 

पुणे की ओर से वाशिंगटन सुंदर सबसे सफल गेंदबाज रहे। सुंदर ने 3 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उनके अलावा उनदकट ने 2, ताहिर, स्टोक्स और क्रिस्टियन ने कोलकाता के 1-1 खिलाड़ी को पवेलियन वापस भेजा।

पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया । कोलकाता की नजर आज जीत दर्ज कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने की है। वहीं पुणे जीत दर्ज कर अपनी स्थिति अंक तालिका में मजबूत करेगी। कोलकाता की तरफ से आज फॉर्म में चल रहे रॉबिन उथप्पा नहीं खेले रहे हैं। उनकी जगह  शेल्डन जैक्सन को टीम में जगह मिली है।

इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए तीन मैचों में से तीनों में कोलकाता विजयी रही है। ऐसे में एक बार फिर अपने घर में खेल रही कोलकाता का पलड़ा भारी रहेगा। 

अंतिम एकादश: 

कोलकाता नाइटराइडर्स :सुनील नरेन, गौतम गंभीर, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, सूर्यकुमार यादव, शेल्डन जैक्सन, कोलिन डि ग्रैंडहोम, क्रिस वोक्स, नाथन कुल्टर नाइल, उमेश यादव, कुलदीप यादव राइजिंग पुणे सुपरजाइंट: राहुल त्रिपाठी, अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, एम एस धोनी, डेनियल क्रिस्टन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनदकट, इमरान ताहिर 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें