फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL10: गुजरात को फिर लगा झटका, दिग्गज खिलाड़ी चोट के कारण हुआ बाहर

Sat, 06 May 2017 05:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
गुजरात लॉयंंस - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
सुरेश रैना के नेतृत्व वाली गुजरात लॉयंस के लिए परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। खिलाड़ खिलाड़ियों की दिन-ब-दिन बढ़ती संख्या के कारण टीम का संतुलन बिगड़ रहा है। जिसके कारण पिछले साल लीग राउंड में अंक तालिका में सबसे ऊपर रही टीम को दसवें सीजन में एक-एक अंक के लिए तरसना पड़ रहा है। गुजरात के चोटिल खिलाड़ियों की सूची में एक और दिग्गज खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है और वह आईपीएल से बाहर हो गए हैं। 
विज्ञापन

गुजरात के पास 4 फिट विदेशी खिलाड़ी हैं बाकी

ब्रैंडन मैक्कुलम - फोटो : IPL official web
पूर्व कीवी कप्तान ब्रैंडन मैक्कलम दिल्ली के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। मैच के दौरान उनकी बाईं जांघ में खिचाव आ गया था। इस कारण वह अब गुजरात के लिए बाकी बचे तीन मैचों में नहीं खेल पाएंगे। दिल्ली के खिलाफ हार के बाद गुजरात की प्लेऑफ में जगह बनाने की संभवनाएं पूरी तरह खत्म हो गई हैं। ऐसे में बाकी बचे तीन मैच टीम के लिए महज औपचारिकता रह गए हैं। 

मैक्कलम की चोट के बाद गुजरात के पास केवल 4 विदेशी खिलाड़ी ड्वैन स्मिथ, एरोन फिंच, जेम्स फॉक्नर और यूएई के चिराग सूरी हैं जो कि पूरी तरह फिट हैं। मैक्कलम से पहले ड्वैन ब्रावो, एंड्रर्यू टाय अनफिट हो चुके हैं और जेसन रॉय आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए स्वदेश लौट गए हैं। 

प्रतियोगिता से बाहर होने के सूचना देते हुए मैक्कलम ने ट्वीट कर कहा, चोट अच्छी नहीं होतीं लेकिन ये खेल का हिस्सा है। व्यस्त कार्यक्रम और लंबा सफर परेशानी का कारण हो सकता है।  टूर्नामेंट में आखिर तक उपलब्ध नहीं रहने के लिए क्षमा चाहता हूं। 

Injuries are not ideal but part of our sport. Compressed tournament & long travel can be gruelling. Sorry for not being there all the way.— Brendon McCullum (@Bazmccullum) May 5, 2017
विज्ञापन

तीन मैच हैं बाकी दो घर में एक बाहर होगा मुकाबला

सुरेश रैना
मैक्कलम का चोटिल होना गुजरात के लिए बड़ा झटका है क्योंकि वह इस सीजन में गुजरात के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उन्होंने 11 मैचों में 147 के स्ट्राइक रेट से 319 रन बनाए हैं। पिछले सीजन में मैक्कलम ने 354 रन बनाए थे और टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन गुजरात इस साल पिछले सीजन जैसा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। अब तक खेले 11 मैचों में उसे 3 में जीत हासिल हुई है।

इस सीजन के बाकी बचे तीन मैचों में से 2 मैच गुजरात को घर में खेलने है और 1 मैच बाहर। बाहर खेला जाने वाला मैच 7 मई को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ होगा जबकि घर में डेयरडेविल्स(10 मई) और सनराइजर्स हैदराबाद(13 मई)  के खिलाफ कानपुर में मुकाबले होंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें