फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक रिकॉर्ड: विराट के क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा कलंक

Wed, 10 May 2017 03:09 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट कोहली की आरसीबी के लिए आईपीएल के दसवें सीजन में लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। इस सीजन विराट की आरसीबी ने 12 मैच खेले हैं जिनमें से 9 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। विराट ने इस सीजन अपनी टीम के लिए 8 मैच खेले हैं जिनमें से केवल 1 में उनकी टीम जीत हासिल कर सकी है। शुक्रवार को आरसीबी ने किंग्स इलेवन पंजाब के सामने घुटने टेक दिए। इस हार के साथ विराट के आईपीएल करियर में 72 हार दर्ज हो गई हैं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यह आईपीएल में किसी किसी खिलाड़ी की एक टीम के लिए हारे गए मैचों की सबसे बड़ी संख्या है। आईपीएल में किसी एक टीम के लिए हारे हुए मैचों में कोई खिलाड़ी इतनी बड़ी संख्या में टीम में शामिल नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

कुल हार के मामले में उथप्पा है विराट से आगे

रॉबिन उथप्पा - फोटो : IPL official web
साल 2008 से 2017 तक विराट आरसीबी के सदस्य रहे हैं। इस दौरान विराट कोहली ने बैंगलोर के लिए 147 मैच खेले हैं जिनमें से 72 में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल में किसी एक टीम के लिए कोई खिलाड़ी इतनी बड़ी संख्या में मैच नहीं हारा है। यदि कुल मिलाकर देखें तो कई टीमों के लिए खेलकर सबसे ज्यादा हारने वाले खिलाड़ी केकेआर के रॉबिन उथप्पा हैं। रॉबिनआईपीएल में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पुणे वारियर्स इंडिया और कोलकाता नाइट राइडर्स के सदस्य रहे हैं। वर्तमान में वह केकेआर के सदस्य हैं। आईपीएल के दस सीजन में उथप्पा ने कुल 145 मैच खेले हैं जिनमें से 75 में उथप्पा की टीम को हार का सामना करना पड़ा है।  
विज्ञापन

दिल्ली है आईपीएल की सबसे फिसड्डी टीम

दिल्ली डेयरडेविल्स - फोटो : IPL
यदि आईपीएल टीमों में सबसे ज्यादा बार हार का सामना करने वाली टीम की बात की जाए तो इस मामले में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम सबसे आगे है। साल 2008 से 2017 (गुजरात लॉयंस के खिलाफ मैच तक)  दिल्ली की टीम ने आईपीएल के दस सीजन में  146 मैच खेले हैं जिनमें से 81 में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि केवल 62 मैचों में उसे जीत हासिल हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें