फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: नाइटराइडर्स और सनराइजर्स के बीच जंग आज, हारने वाली टीम होगी बाहर

Wed, 17 May 2017 08:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
kkr vs srh
विज्ञापन
बंगलूरु में बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और सरनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल दस में फाइनल में पहुंचने के लिए पहली जंग होगी। अंक तालिका में तीसरे और चौथे पायदान पर रही टीमों के बीच यह मुकाबला है। जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने लीग चरण तीसरे नंबर पर रहकर खत्म किया वहीं केकेआर को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। लीग चरण में दोनों ही टीमों 14 में से 8-8 मैचों में जीत हासिल की लेकिन आरसीबी के खिलाफ बंगलूरु में हुए मैच के बारिश की वजह से रद्द होने के कारण हैदराबाद को एक अंक मिला था। इसी एक अंक का लाभ पाकर हैदराबाद तीसरे स्थान पर पहुंच गई। 
विज्ञापन

चोटे से जूझ रही है हैदराबाद की टीम

SRH - फोटो : PTI
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस पूरे सीजन शानदार खेल का प्रदर्शन किया है लेकिन इस टीम ने अबतक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी है।  इस टीम ने मौजूदा सीजन में जिन मैचों में भी जीत हासिल की है वो सभी जीत आसानी से मिली है। लेकिन वो इस सीजन जीत की एक लय बरकरार नहीं रख पाए। उन्हें दूसरी टीमों की तरह लगातार तीन, चार या पांच मैचों में जीत हासिल नहीं हो सकी। उनका प्रदर्शन पूरे सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। ऐसे में उनके सामने कुछ समस्याएं भी खड़ी हो गई हैं नेहरा चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं वहीं युवराज सिंह को भी मैच से पहले फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। नेहरा की जांघ की मासपेशियों में खिंचाव है वहीं युवराज को पिछले मैच के दौरान हाथ में छोटी उंगली में चोट लगी है।

कप्तान वार्नर बेहतरीन फॉर्म में हैं और ऑरेंज कैप फिलहाल उनके सिर पर सजी हुई है। उनके दूसरे साथी शिखर धवन का बल्ला भी खूब बोल रहा है। ऐसे में बल्लेबाजी का सारा दारोमदार उनके और शिखर के कंधों पर पर है। वहीं दूसरी तरफ 25 विकेटों के साथ भुवनेश्वर कुमार परपल कैप पर कब्जा जमाए हुए हैं। उन्हें अफगानी स्पिनर राशिद खान और मोहम्मद नबी का भी सहयोग मिल रहा है। ऐसे में यदि ये सभी गेंदबाज एक साथ अपना कमाल दिखा गए तो गत विजेता हैदराबाद की चांदी हो जाएगी। 

कोलकाता को पिछले पांच मैचों मे एक जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL official web
लीग मैचों के फर्स्ट हाफ में 9 मैचों में 7 में जीत हासिल कर कोलकाता अंक तालिका में पहले पायदान पर थी लेकिन अगले पांच मैचों में से वह केवल एक में जीत हासिल कर सकी जिससे कि उसे प्लेऑफ में पहुंचने का मौका मिल गया। मुंबई के खिलाफ आखिरी लीग में जीत दर्ज कर उनके पास अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंचने का मौका था लेकिन उन्होंने वह मौका गंवा दिया। लेकिन अब चोटें केकेआर को भी परेशान कर रही हैं। रॉबिन उथप्पा चोट के कारण कुछ मैच नहीं खेले वहीं नाथन कोल्टर नाइल चोट के कारण पिछले कुछ मैचों में टीम में जगह नहीं बना सके। लेकिन ये दोनों खिलाड़ी आज खेले जाने वाले मुकाबले में टीम में जरूर शामिल होंगे। कोलकाता एक बार फिर अपनी ओपनिंग के बल पर मैच में पकड़ बनाना चाहेगी। जिस तरह सुनील नरेन और क्रिस लेन का बल्ला चल रहा है यदि वैसा एक बार फिर हैदराबाद के खिलाफ चल निकला तो कोलकाता की उड़ान को थाम पाना बेहद मुश्किल होगा। 
विज्ञापन

पलड़ा केकेआर भारी लेकिन देखने को मिलेगी कांटे की टक्कर

कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL official web
इन दोनों टीमों के बीच अबतक 11 मुकाबले हुए हैं जिनमें से 7 में कोलकाता और 4 में हैदराबाद के हाथ विजय लगी। पिछले सीजन में भी दोनों टीमें एलिमिनेटर मुकाबले में आमने सामने थीं जिसमें हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 162 रन बनाए थे। इसके जवाब में कोलकाता की टीम 8 विकेट पर 140 रन ही बना पाई थी। मौजूदा सीजन में दोनों के बीच खेले गए दो मैचों में पहले में केकेआर ने हैदराबाद को ईडेन गार्डन्स में 17 रन से मात दी थी। वहीं हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में हैदराबाद ने  48 रन से जीत हासिल हुई थी। यानी मुकाबला 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में दोनों के बीच टक्कर कांटे की होगी। दोनों टीमें संतुलित हैं और दोनों के पास एक बार फिर फाइनल की तरफ कदम बढ़ाने का मौका है लेकिन आंकड़े केकेआर की तरफ पलड़ा झुका रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें