सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले बांए हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने खुलासा किया है कि उनके इस शानदार प्रदर्शन के पीछे एक 12 साल के बच्चे का हाथ है।जयदेव ने बताया कि हैदराबाद के खिलाफ 5/30 प्रदर्शन के पहले वह आरपीएस के कप्तान स्टीव स्मिथ और फाफ डुप्लेसी के साथ 28 अप्रैल को पुणे के एपीएसएस स्कूल में एक कार्यक्रम में गए थे। जहां उन्हें एक 12 साल के बच्चे ओमकार पवार ने सलाह दी थी की वो क्रॉस सीम के साथ गेंदबाजी करें और स्लोअर गेंद का इस्तेमाल ज्यादा करें। उन्होंने जिस ओवर में हैट्रिक हासिल की उसमें ऐसा ही किया।
So here's the bowling advice I got that led to the hat-trick yesterday. Thanks to the little one !! #MyLuckyCharm #ForTheseSpecialKids @Finolexwater @GulfOil.India @punesupergiants #mukulmadhavfoundation
A post shared by Jaydev Unadkat (@jd_unadkat) on May 7, 2017 at 8:11am PDT
उनादकट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ओमकार के साथ वीडियो शेयर किया है और उसे बेशकीमती सलाह के लिए धन्यवाद दिया है। हैदराबाद के खिलाफ मैच में सनराइजर्स को जीत के लिए अंतिम ओवर में 13 रन की दरकार थी। लेकिन उनादकट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक ली और एक भी रन नहीं दिया। मेडन ओवर फेंककर अपनी टीम को 12 रन से रोमांचक जीत दिला दी। आईपीएल के मौजूदा सीजन में उनादकट 8 मैच में 17 विकेट चटका चुके हैं। उनके नाम आईपीएल में 100 से ज्यादा विकेट हैं। इस सीजन वह इमरान ताहिर के बाद पुणे के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं।