फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2017: जानिए कैसे पुणे के इस गेंदबाज ने आखिरी ओवर में डुबोई अपनी टीम की नैया

Mon, 22 May 2017 04:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
डेनियल क्रिश्चियन - फोटो : ESPN
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस ने पुणे सुपर जायंट्स को मात्र एक रन से हराकर तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते 129 रन बनाए, जिसके जवाब में पुणे 128 रन ही बना सकी। बात करें डेथ ओवर की, तो इससे विपक्षी टीम ज्यादा से ज्यादा रन बचाने की कोशिश करती है, लेकिन इस मैच में पुणे ने गेंदबाज डेनियल क्रिश्चियन ने आखिरी ओवर में जमकर रन लुटाए। इस ओवर में उन्होंने 12 रन लुटाए और वहीं रन उनकी टीम को भारी पड़े।
विज्ञापन


19.1 ओवर- डेनियल  क्रिश्चियन ने स्ट्राइक पर खड़े क्रुणाल पांड्या को वाइड गेंद फेंकी।

19.1- डेनियल इस गेंद पर क्रुणाल ने कोई रन नहीं लिया।

19.2- डेनियल गेंद पर पांड्या ने स्क्वायर लेग और डीप मिड-विकेट की तरफ चौका लगाया।

19.3- डेनियल ने पांड्या को एक ओर वाइड गेंद फेंकी।

19.3- डेनियल की इस गेंद को पांड्या ने बांउड्री पार पहुंचाया।

19.4- डेनियल के ओवर की चौथी गेंद पर पाड्ंया ने एक रन लिया।

19.5- स्ट्राइक पर आए जॉनसन ने पांचवी गेंद पर सिंगल लिया।

19.6- हालांकि ओवर और मैच की आखिरी गेंद पर डेनियल ने पाड्ंया को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें