ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में फील्डिंग करते समय घायल हुए विराट कोहली फिट नहीं हो पाए हैं। लेकिन विराट ने आईपीएल-10 के उद्घाटन समारोह में उन्होंने शिरकत की। विराट को देखकर दर्शक झूम उठे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्तान विराट आईपीएल-10 के उद्घाटन मैच में नहीं खेले। विराट ने कहा है कि वह मैदान पर तब ही वापसी करेंगे, जब वह ‘120 प्रतिशत’ फिट हो जाएंगे। उन्होंने कहा, 'मेरी प्राथमिकता भारतीय क्रिकेट है और चैंपियंस ट्रॉफी आगामी बड़ा टूर्नामेंट है। मैं कोई जोखिम उठाना नहीं चाहता।
उन्होंने कहा, मैंने आईपीएल में वापसी की कोई तारीख तय नहीं की है लेकिन तब ही वापसी करूंगा जब पूरी तरह फिट हो जाऊंगा। मैं खुद जल्द से जल्द मैदान पर लौटना चाहता हूं।