फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 10: अंपायर से उलझना रोहित को पड़ा भारी, मिली ये सजा

Tue, 25 Apr 2017 11:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा को पुणे से 3 रन से मिली करीबी हार के बाद दूसरा झटका लगा है। अंतिम ओवर में मैदान पर अंपायर के फैसले पर नाखुशी जताना उन्हें भारी पड़ गया है।आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 17 रन बनाने थे। एक छोर पर हार्दिक पांड्या थे तो दूसरा छोर कप्तान रोहित खुद संभाले हुए थे। उनदकर की पहली गेंद पर पांड्या स्टोक्स को कैच दे बैठे। इसके बाद दूसरे छोर पर खड़े रोहित स्ट्राइक पर आ गए। दूसरी गेंद पर रोहित ने छक्का जड़ दिया।
विज्ञापन


लेकिन तीसरी गेंद को खेलने के प्रयास में रोहित ऑफ स्टंप के बाहर चले आए बावजूद इसके गेंद उनके बल्ले पर नहीं लगी। और गेंद सीधे विकेट कीपर के हाथ पर चली गई। अंपायर रवि ने इस गेंद को वाइड करार नहीं दिया। ऐसे में उन्होंने अंपायर से इस संबंध में नाराजगी जताई। मामले को बढ़ता देख स्कवैर लेग अंपायर बीच बचाव करने आ गए। इस विवाद के बाद चौथी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में रोहित कैच दे बैठे और मैच पुणे के पाले में चला गया। मैच के बाद रोहित शर्मा को अंपायर के निर्णय का विरोध जताना महंगा पड़ गया। रोहित पर मैच रैफरी ने 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है।     

आईपीएल ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा, ‘रोहित शर्मा ने आईपीएल आचार संहिता के लेवल वन का अपराध स्वीकार कर लिया है। इस सीजन में लेवल वन का उनका दूसरा अपराध है। इसमें मैच रेफरी का फैसला अंतिम और स्वीकार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें