फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 में 7 हजार रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने पोलार्ड

Sat, 15 Apr 2017 10:43 AM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
केरॉन पोलार्ड - फोटो : getty
विज्ञापन
आईपीएल में मुम्बई इंडियंस की ओर से खेलने वाले विस्फोटक बल्लेबाज केरॉन पोलार्ड ने टी-20 मैचों में एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया है। पोलार्ड ने शुक्रवार को आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने महज 47 बॉल पर 70 जड़कर टी-20 में एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
विज्ञापन


उन्हें इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी दिया गया। इस बेहतरीन पारी के साथ ही पोलार्ड ने टी-20 में 7 हजार रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले टी-20 में चार और क्रिकेटरों ने 7 हजार रनों का आंकड़ा छुने का कारनामा कर चुके हैं। 

गौरतलब है कि आईपीएल की शुरुआती तीन मुकाबलों में पोलार्ड अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। जिसकी वजह से वह अपने फैंस और संजय मांजरेकर की आलोचना का शिकार बने हुए थे। मांजरेकर ने उन्हें ट्वीटर पर 'पैरंट्स का पाप' तक कह दिया था, लेकिन इस पारी की बदौलत उन्होंने अपने आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टी-20 में 7000 से अधिक रन बनाने वाले अन्य खिलाड़ी-
1- क्रिस गेल 289 मैचों में 9997 रन 
2- ब्रेंडन मैकुलम 269 मैचों में 7411 रन
3- ब्रैड हॉज 270 मैचों में 7338
4- डेविड वॉर्नर 224 मैचों में 7011
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें