फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 10: अश्विन की जगह पुणे की टीम में शामिल हुआ 17 वर्षीय खिलाड़ी 

Thu, 06 Apr 2017 07:57 PM IST
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान
विज्ञापन
वॉशिंगटन सुंदर
विज्ञापन
टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने चोट के कारण आईपीएल के दसवें सीजन से नाम वापस ले लिया। इसके बाद उनकी टीम पुणे सुपरजायंट ने उनके विकल्प की तलाश शुरू की। अंततः टीम मैनेजमेंट की खोज तमिलनाडु में ही आकर खत्म हुई। 
विज्ञापन


तमिलनाडु के युवा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पुणे सुपर जायंट में अश्विन की जगह खेलते दिखेंगे। पुणे की टीम में शामिल होने के बाद सुंदर ने कहा, अश्विन जैसे बड़े खिलाड़ी की जगह टीम में शामिल किया जाना मेरे लिए बड़ी बात है। मैं आईपीएल में खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। आईपीएल में खेलने का मौका मिलने के बाद मेरा अपनी मेहनत के प्रति विश्वास और बढ़ गया है। 
 

परवेज रसूल को पीछे छोड़ा

Parvez rasool - फोटो : getty
पुणे की टीम ने 2 अप्रैल को सुंदर के साथ जम्मू-कश्मीर के स्पिनर परवेज रसूल को ट्रायल के लिए बुलाया था। पुणे का टीम मैनेजमेंट उनके खेल से प्रभावित हुआ। सुंदर ने न केवल परवेज जैसे अनुभवी गेंदबाज को पीछे छोड़ा बल्कि स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स जैसे धाकड़ बल्लेबाजों के सामने बेहतरीन गेंदबाजी कर अपनी मानसिक दृढ़ता साबित की। तमिलनाडु का यह 17 वर्षीय युवा ऑफ स्पिनर इस साल मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स में भी शामिल हुआ था लेकिन वहां बात नहीं बन सकी। पुणे के ट्रायल्स के दौरान उन्होंने स्मिथ को आउट किया और स्टोक्स को अपनी फिरकी में फंसा दिया। यह उनके चयन में निर्णायक साबित हुआ। 

सुंदर ने बताया, उनके ऊपर ट्रायल्स को लेकर कोई दबाव नहीं था। मुझे विश्वास था कि मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं और ट्रायल्स में अच्छा करूंगा। मुझे स्मिथ और स्टोक्स के सामने गेंदबाजी करने को कहा गया। इस दौरान मैंने स्मिथ को बोल्ड कर दिया। हालांकि ये प्रैक्टिस सेशन था लेकिन स्मिथ जैसे बड़े खिलाड़ी को आउट कर मुझे बेहद खुशी हुई। मैंने आक्रामक दिख रहे स्टोक्स को अपनी गेंदबाजी में बांधे रखा। इन बातों ने मुझे आत्मविश्वास दिया। 
विज्ञापन

एमएस धोनी ने भी की तारीफ

एमएस धोनी
दो दिन बाद उन्हें अपने आदर्श और  पुणे के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से प्रैक्टिस सेशन में बेहतरीन गेंदबाजी करने के लिए बधाई मिली। मैंने  नेट्स पर एमएस धोनी के सामने गेंदबाजी की उसके बाद उन्होंने मुझे गेंदबाजी में सुधार के लिए कुछ मशवरे भी दिए और मेरी प्रशंसा भी की। 

अब तक खेले 9 प्रथम श्रेणी मैचों में वाशिंगटन 3.93 की इकोनॉमी के साथ 7 विकेट हासिल किए हैं। वाशिंगटन ने अपनी सफलता के लिए तमिलनाडु के कोच ऋषिकेश कानिटकर को धन्यवाद दिया जो कि पुणे के असिस्टेंट कोच भी हैं। सुंदर ने कहा, उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद उन्होंने बतौर ऑलराउंडर मेरी काबीलियत को समझा। सुंदर साल 2016 में बांग्लादेश में खेले गए अंडर-19 की उपविजेता रही भारतीय टीम के सदस्य भी थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें