फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजमाम उल हक ने पाक क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता पद से इस्तीफा देने का किया एलान

Wed, 17 Jul 2019 05:20 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंजमाम-उल-हक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता प्रमुख इंजमाम उल हक ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। इंजमाम का कार्यकाल 30 जुलाई को समाप्त होगा और फिर वह इस पद पर नहीं रहेंगे। बता दें कि 49 वर्षीय इंजमाम अप्रैल 2016 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चयनकर्ता प्रमुख बने थे।

विज्ञापन


आलोचना का शिकार इंजमाम ने लाहौर में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह अपने अनुभव में विस्तार का प्रयास नहीं करेंगे जो 31 जुलाई को खत्म हो रहा है। इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘मुख्य चयनकर्ता के रूप में तीन साल से अधिक समय तक काम करने के बाद मैंने अनुबंध का नवीनीकरण नहीं कराने का फैसला किया है।’’ 

इंजमाम ने कहा, 'सितंबर में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के शुरू होने, 2020 में आईसीसी टी20 विश्व कप और आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 को देखते हुए मुझे लगता है कि यह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए सही समय है कि वह नए मुख्य चयनकर्ता की नियुक्ति करे जो नए विचार और नई सोच ला सके।'

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक टेस्ट खेलने वाले इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, 'मैंने पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी और प्रबंध निदेशक वसीम खान से सोमवार को बात की और उन्हें अपने फैसले के बारे में बता दिया है। मैं पाकिस्तान क्रिकेट की बागडोर संभालने के बाद से चयन समिति का समर्थन करने के लिए उन्हें शुक्रिया कहता हूं।' 

पाकिस्तान की ओर से 120 टेस्ट खेलने वाले इंजमाम को विश्व कप से पहले कुछ चयन फैसलों को लेकर अनिश्चित होने और खराब योजना के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान विश्व कप नाकआउट में क्वालीफाई करने में नाकाम रहा था। इंजमाम 2016 के मध्य से चयन समिति के प्रमुख थे जिसके अन्य सदस्य वसीम हैदर, तौसिफ अहमद और वजाहतुल्लाह वस्ती थे।

विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ यूएई में हुई एकदिवसीय श्रृंखला में कप्तान सरफराज अहमद सहित पांच अन्य खिलाड़ियों को आराम देने के उनके फैसले की पूर्व दिग्गजों, आलोचकों और समर्थकों ने आलोचना की थी। इंजमाम ने दावा किया कि मई 2017 में मिसबाह उल हक और यूनिस खान जैसे दिग्गजों के संन्यास के बाद से राष्ट्रीय टीम ने लंबा सफर तय किया है और अब युवाओं के अनुभव और दर्जे में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें