फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IML: फिर मैदान पर नजर आएंगे सचिन-युवराज और गेल जैसे दिग्गज, अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग की कब होगी शुरुआत?

Fri, 20 Mar 2026 04:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग का दूसरा संस्करण इस साल अक्तूबर में शुरू होगा।
विज्ञापन
सचिन-युवराज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, युवराज सिंह, शेन वाटसन, क्रिस गेल और कुमार संगकारा जैसे धुरंधर एक बार फिर मैदान पर वापसी करेंगे। दिग्गज खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग (आईएमएल) के दूसरे संस्करण में खेलते देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगी टूर्नामेंट की शुरुआत?
24 अक्तूबर से 14 नवंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट के मुकाबले मुंबई, वडोदरा और विशाखापत्तनम में खेले जाएंगे। लीग के कमिश्नर सुनील गावस्कर ने कहा, 'आईएमएल के पहले सत्र ने साबित कर दिया कि दिग्गज क्रिकेटरों का जादू अभी भी प्रशंसकों के सिर चढकर बोलता है। दूसरे सत्र में फोकस उस अनुभव को बेहतरीन प्रतिस्पर्धा, यादगार पलों और खेल के लिए उसी जुनून से जोड़ने पर रहेगा।' दूसरे सत्र में छह फ्रेंचाइजी टीमें भारत, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें