फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jay Shah: आईसीसी अध्यक्ष शाह आईओसी प्रमुख कोवेंट्री से मिले, दोनों के बीच इस साल दूसरी बार हुई मुलाकात

Thu, 30 Oct 2025 05:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने

सार

2028 ओलंपिक खेलों के लिए क्रिकेट को ओलंपिक कार्यक्रम में फिर से शामिल करने पर अपनी चर्चा जारी रखने के लिए शाह ने कोवेंट्री से मुलाकात की है। क्रिकेट की 128 साल बाद ओलंपिक में वापसी हो रही है।
विज्ञापन
जय शाह और कोवेंट्री - फोटो : @JayShah
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने लुसाने में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री से मुलाकात की। इन दोनों की इस साल दूसरी बार मुलाकात हुई है। शाह इस साल की शुरुआत में ब्रिसबेन में भी आईओसी अध्यक्ष कोवेंट्री से मिले थे। 2028 ओलंपिक खेलों के लिए क्रिकेट को ओलंपिक कार्यक्रम में फिर से शामिल करने पर अपनी चर्चा जारी रखने के लिए शाह ने कोवेंट्री से मुलाकात की है। क्रिकेट की 128 साल बाद ओलंपिक में वापसी हो रही है। इससे पहले 1900 में एकमात्र मैच के रूप में क्रिकेट पेरिस ओलंपिक खेलों का हिस्सा रहा था।
विज्ञापन


जय शाह ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,  एलए28 की तैयारी और क्रिकेट की ओलंपिक खेलों में वापसी पर चल रही चर्चाओं को जारी रखने के लिए आईओसी अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री से मिलकर खुशी हुई। हमने अब तक हुई प्रगति और ओलंपिक आंदोलन के विकास में क्रिकेट की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार विमर्श किया।' लॉस एंजिलिस ओलंपिक में छह टीमें (पुरुष और महिला) भाग लेंगी जिसमें मेजबान अमेरिका को स्वतः प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें