फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान पठान पर गंभीर आरोप, जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के नाराज चयनकर्ता ने दिया इस्तीफा

Mon, 10 Sep 2018 09:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर क्रिकेट महासंघ के चयन समिति के चार सदस्यों में से एक ध्रुव महाजन ने भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान पर चयन मामलों में हस्तक्षेप का आरोप लगते हुए इस्तीफा दे दिया। 

विज्ञापन


33 वर्षीय इरफान पठान को हाल ही में जेकेसीए ने 2018-19 के सत्र के लिए राज्य टीम के साथ खिलाड़ी और मेंटर के तौर पर जोड़ा है। इस्तीफा देने वाले ध्रुव महाजन भी 14 साल तक राज्य के लिए 48 रणजी मैच खेल चुके हैं। साथ-साथ उन्हें 37 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच का भी अनुभव है।

फरवरी 2015 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने वाले महाजन ने पूरे मसले पर अपनी बात रखने वाले महाजन ने साफ तौर पर कहा कि, 'मैंने अपना इस्तीफा सौप दिया है। पठान टीम चयन प्रक्रिया में बहुत ज्यादा दखल दे रहे है जो संविधान का उल्लंघन है।'
विज्ञापन


महाजन ने अपना इस्तीफा जेकेसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशिक बुखारी, बीसीसीआई और जेकेसीए के मुख्य चयनकर्ता परवेज कैसर को सौंप दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं अपने अधिकार क्षेत्र में किसी आने नहीं दूंगा। मेरी जिम्मेदारी खिलाड़ियों का चयन करना है। खिलाड़ी एवं मेंटर का काम टीम के लिए खेलना और मेंटर की भूमिका निभाना है। उन्होंने टीम से जुड़ने के बाद अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है।'

चयन समिति में चार सदस्य होते हैं जिसमें से दो जम्मू क्षेत्र और दो कश्मीर क्षेत्र से आते हैं। महाजन का साफ तौर पर कहना है कि इरफान पठान को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए न कि दूसरे के कामों में दखल देने पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें