फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप फाइनल से पहले बांग्लादेश को तगड़ा झटका, टीम इंडिया के खिलाफ नहीं खेलेंगे शाकिब

Thu, 27 Sep 2018 11:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एशिया कप 2018 में सभी को चौंकाते हुए फाइनल में पहुंचने वाली बांग्लादेश के लिए एक बुरी खबर आ रही है। टीम के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक शाकिब-अल-हसन चोट के कारण खिताबी मुकाबले से बाहर हो चुके हैं।

विज्ञापन


मतलब अब शुक्रवार को टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को अपने सबसे बेहतरीन खिलाड़ी शाकिब-अल-हसन के बिना ही खेलना पड़ेगा। वे बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भी नहीं खेले थे।

टीम मैनेजर खलील महमूद के अनुसार शाकिब के बाएं हाथ में पहले चोट लगी थी, बीती रात छोटी अंगुली में सूजन के चलते उन्हें डॉक्टर से इलाज कराया गया था। फीजियो थिहान चंद्रमोहन ने उन्हें मैदान पर लाने की काफी कोशिश की लेकिन दर्द काफी ज्यादा था। मैं शाकिब का दर्द के साथ पहले चार मैच खेलने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।

 

 

Trending Videos
विज्ञापन

कैसे लगी थी चोट?

शाकिब-अल-हसन को इस साल की शुरुआत में श्रीलंका में खेली गई त्रिकोणीय निदहास ट्रॉफी में यह चोट लगी थी। सितंबर में उनकी सर्जरी होनी थी, लेकिन अपने डॉक्टर्स से सलाह लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के कहने पर उन्होंने एशिया कप में भाग लिया, जहां उनकी यह चोट और घातक हो गई।

अब बाएं हाथ का यह खिलाड़ी बांग्लादेश लौट चुका है, जहां से सर्जरी के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेगा। खिताबी मुकाबले के लिए शाकिब की जगह पर मोमिन-उल-हक को टीम में शामिल किया गया है।

वैसे पूरे टूर्नामेंट में शाकिब का प्रदर्शन औसत ही रहा था। 4 मैच में उनके बल्ले से 12.25 की औसत से महज 49 ही रन बन पाए थे। गेंदबाजी में जरूर उन्होंने 7 विकेट अपने नाम किए थे। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें