फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या चोट से उबरकर वापसी के लिए तैयार, इस टी-20 टूर्नामेंट से कर सकते हैं वापसी

Mon, 24 Feb 2020 02:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • हार्दिक पांड्या पीछले पांच महीने से टीम से बाहर हैं
  • सितम्बर में हुए थे चोटिल, अक्तूबर में हुआ था ऑपरेशन
  • एनसीए में कर रहे थे फिटनेस पर काम
विज्ञापन
hardik pandya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में वापसी करने को तैयार हैं। पीठ के नीचले हिस्से में चोट की वजह से पांच-छह महीने से टीम से बाहर चल रहे पांड्या अब फिट हो चुके हैं। अक्तूबर में अमेरिका में सर्जरी के बाद पांड्या एनसीए में अपने फिटनेस पर ध्यान दे रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं और भारत की डी वाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

विज्ञापन


पांड्या के न्यूजीलैंड दौरे पर भी जाने की अटकलें थीं लेकिन आखिरी समय में उनका चयन नहीं हो पाया, उन्हें पूरी तरह से फिट होने के लिए एक बार फिर से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी भेजा गया। हालांकि अब जब आईपीएल शुरू होने में लगभग एक महीने का ही समय बाकी है और भारतीय टीम इसी साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में लगी हुई है, ऐसे में पांड्या जैसे ऑलराउंडर की वापसी से टीम को मजबूती मिलने की उम्मीद रहेगी।

बता दें कि भारतीय टीम अभी न्यूजीलैंड दौरे पर है जहां उसे तीन वनडे मैचों की सीरीज में 0-3 से एकतरफा हार मिली थी और फिर पहले टेस्ट में दस विकेटों से शिकस्त झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें