फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T-20 सीरीज हारते ही ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका, डेविड वार्नर पहले टेस्ट से भी बाहर

Wed, 09 Dec 2020 12:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
डेविड वार्नर - फोटो : twitter
डेविड वार्नर भारत के खिलाफ 17 दिसंबर से शुरू हो रहे एडिलेड टेस्ट से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को यह जानकार दी कि डेविड एडिलेड टेस्ट में लौटने की कोशिश करेंगे। वार्नर ने कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट में सौ फीसदी फिट होकर ही उतरना चाहते हैं और उनका लक्ष्य मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू हो रहा बॉक्सिंग डे टेस्ट है।
विज्ञापन

2 of 4
डेविड वार्नर - फोटो : twitter
वार्नर ने कहा, 'अब चोट पहले से बेहतर है, लेकिन मैं अपनी तसल्ली के लिए सौ प्रतिशत फिट होकर ही उतरना चाहता हूं ताकि विकेटों के बीच दौड़ और क्षेत्ररक्षण अपेक्षा के अनुरूप रहे। अभी मैं उस स्तर पर नहीं हूं। अगले दस दिन में काफी फर्क आ जाएगा।’
विज्ञापन

3 of 4
डेविड वॉर्नर - फोटो : twitter@cricketcomau
वार्नर को दूसरे वन-डे के दौरान चोट लगी थी और वह कैनबरा में तीसरा वन-डे तथा तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला नहीं खेल सके थे। ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने कहा, ‘उम्मीद है कि वह मेलबर्न टेस्ट से पहले फिट हो जाएगा। मुझे उस पर पूरा भरोसा है।’
विज्ञापन

4 of 4
विल पुकोवस्की - फोटो : ट्विटर
वार्नर के नहीं खेलने से पारी की शुरूआत को लेकर चयनकर्ताओं का सिरदर्द बढ जाएगा। विल पुकोवस्की को भारत ए के खिलाफ अभ्यास मैच में सिर में चोट लगी है। दूसरे सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स खराब फार्म में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें