फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup : सुपर आठ चरण से पहले अफगानिस्तान को लगा झटका, यह स्पिनर हुआ टूर्नामेंट से बाहर

Sat, 15 Jun 2024 11:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस

सार

अफगानिस्तान पहले ही सुपर आठ में अपनी जगह पक्की कर चुका है। वह ग्रुप चरण का अपना अंतिम मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा। 
विज्ञापन
अफगानिस्तान की टीम - फोटो : Afghanistan Cricket Board Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान की टीम भले ही सुपर आठ चरण में जगह बना चुकी है, लेकिन उसे ग्रुप चरण में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलना है। इससे पहले ही टीम को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब उसके ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान अंगुली की चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। 23 वर्षीय मुजीब अफगानिस्तान की तरफ से टूर्नामेंट में केवल एक मैच खेल पाए थे। वह युगांडा के खिलाफ पहले मैच में खेलने के बाद अगले दो मैच में नहीं खेले थे।  
विज्ञापन


अफगानिस्तान ने जजई को किया शामिल 
अफगानिस्तान ने चोटिल मुजीब की जगह बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई को टीम में शामिल किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बयान में कहा, 'आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की टूर्नामेंट की तकनीकी समिति ने मुजीब उर रहमान की जगह हजरतुल्लाह जजई को अफगानिस्तान की टीम ने रखने की मंजूरी दे दी है।' अफगानिस्तान पहले ही सुपर आठ में अपनी जगह पक्की कर चुका है। वह ग्रुप चरण का अपना अंतिम मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें