फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDW vs SAW: दक्षिण अफ्रीका ने वर्षाबाधित मैच में भारत को हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

Fri, 12 Mar 2021 04:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : twitter@OfficialCSA
विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीकी टीम ने तीसरे वनडे में छह रनों (D/L) से हरा दिया है। इसके साथ मेहमान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त भी बना ली। मैच में भारत के 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत के लिए आखिरी के 21 गेंदों में 25 रनों की दरकार थी लेकिन तभी बारिश की वजह से खेल को रोकना पड़ा और कुछ समय बाद डकवर्थ लुईस नियम के तहत मेहमान टीम को विजेता घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन


लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 46.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर 223 रन बनाए। लेकिन बारिश की वजह से खेल को रोकना पड़ा और कुछ समय बाद नियम के आधार पर मेहमान टीम को विजेता घोषित किया गया।
 

दक्षिण अफ्रीकी टीम की तरफ से उसकी सलामी बल्लेबाज लिजेल ली (132*) ने सबसे बड़ी पारी खेली जबकि मिग्नोन डू प्रिज ने 37 रन बनाए। भारत की तरफ से अनुभवी झुलन गोस्वामी दो विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहीं।
विज्ञापन


बात करें भारतीय बल्लेबाजी की तो टीम की तरफ से पूनम राउत ने सर्वाधिक 77 रन बनाए। उनके अलावा मिताली राज, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने सभी मे 36-36 रनों का योगदान दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें