फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDWvSAW: हरमनप्रीत ने लगाया मैचों का शतक, मिताली राज और झूलन गोस्वामी जैसे दिग्गजों की क्लब में हुई शामिल

Sun, 07 Mar 2021 01:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

हरमनप्रीत भारत की तरफ से 100 वनडे खेलने वाली पांचवीं महिला खिलाड़ी बन गईं। उनसे पहले भारतीय कप्तान मिताली राज (210), झूलन गोस्वामी (183), अंजुम चोपड़ा (127) और अमिता शर्मा (116) एकदिवसीय मुकाबले खेल चुकी हैं।
विज्ञापन
harmanpreet kaur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में लंबे इंतजार के बाद रविवार को महिला क्रिकेट की वापसी हो गई। करीब एक साल बाद भारतीय महिला टीम मैदान में उतरी। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हुआ। इस दौरान मैदान में उतरते ही टीम इंडिया की उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। 

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उतरते ही हरमनप्रीत भारत की तरफ से 100 वनडे खेलने वाली पांचवीं महिला खिलाड़ी बन गईं। उनसे पहले भारतीय कप्तान मिताली राज (210), झूलन गोस्वामी (183), अंजुम चोपड़ा (127) और अमिता शर्मा (116) एकदिवसीय मुकाबले खेल चुकी हैं।

दिलचस्प यह है कि हरमनप्रीत ने अपना 100वां टी-20 मुकाबला भी दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ ही खेला था। 

 
विज्ञापन

बात करें हरमनप्रीत के वनडे करियर की तो इस 31 वर्षीय खिलाड़ी के अब 100 मुकाबले में 2412 रन हो चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 35 का रहा है और उन्होंने तीन शतक और 11 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 171* का है। वह भारत की तरफ से सर्वाधिक एकदिवसीय रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


हरमनप्रीत के अलावा दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भी एक खास उपलब्धि अपने नाम की। दक्षिण अफ्रीकी टीम का यह 200वां वनडे मुकाबला है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली अफ्रीकी टीम विश्व की पांचवीं टीम बन गई है। अब तक इस टीम ने 199 मैच में से 100 में जीत हासिल की है जबकि 88 में हार मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें