श्रेयस अय्यर
- फोटो : ट्विटर
इतना ही नहीं, श्रेयस अय्यर ने इस शतकीय साझेदारी के साथ अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करा ली है। दरअसल, भारतीय बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीसरी बार चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। हैरानी की बात ये है कि इन सभी साझेदारियों में श्रेयस अय्यर शामिल थे। भारत ने आखिरी बार 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ VB सीरीज में चौथे विकेट के लिए लगातार तीन शतकीय साझेदारी बनाने का कारनामा किया था जिसमें वीवीएस लक्ष्मण, युवराज सिंह और राहुल द्रविड़ शामिल थे।