फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ पंत: बदकिस्मती का दूसरा नाम, राजकोट के बाद हैदराबाद में भी 92 पर आउट

Mon, 15 Oct 2018 08:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। रविवार को हैदराबाद टेस्ट के तीसरे दिन उनसे शतक की उम्मीद थी। मगर दूसरे दिन के अपने स्कोर 85 रन से आगे बढ़ते हुए आज उनकी पारी 92 रन पर थम गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शेनन ग्रैबियल की ऑफ स्टंप की बाहर जाती एक शॉट गेंद को कवर्स में खेलने के प्रयास में वह हेटमायर के हाथों लपके गए। इस सीरीज में यह दूसरा मौका था जब युवा ऋषभ पंत शतक से चुके। दिलचस्प बात यह रही कि दोनों ही बार वे 92 रन पर ही आउट हुए।
विज्ञापन

3 of 6
इंग्लैंड दौरे पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले पंत ने सीरीज के पांचवें और अपने तीसरे टेस्ट में शतक लगाया था। उन्होंने द ओवल में 114 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में वह शतक से चूक गए थे और 92 रन बनाकर आउट हो गए थे।

4 of 6
लगातार दो पारियों में नर्वस नाइंटीज का शिकार होने वाले दूसरे भारतीय :

पंत हैदराबाद में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में 92 रन बनाकर गेब्रिएल का शिकार बने। वे लगातार दूसरी बार नर्वस नाइंटीज का शिकार बने, वे राजकोट टेस्ट में भी 92 रन बनाकर आउट हुए थे। पंत टेस्ट क्रिकेट में लगातार दो पारियों में नर्वस नाइंटीज का शिकार बनने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले 1997 में श्रीलंका के खिलाफ राहुल द्रविड़ के साथ ऐसा हुआ था।
विज्ञापन

5 of 6
श्रीलंका के खिलाफ द्रविड़ 1997 में 92 और 93 रन बनाकर आउट हुए थे। वह नागपुर टेस्ट की दूसरी पारी में 92 रन बनाकर चमिंडा वास का शिकार बने थे। इसके बाद मुंबई में खेले गए अगले टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी में वह 93 रन के निजी स्कोर पर अर्जुना राणातुंगा का शिकार बने थे। ये दोनों मैच ड्रॉ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पंत को हाल ही में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 21 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे इंटरनैशनल सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। चयनकर्ता उन्हें धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें