वहीं तीसरे दिन की शुरुआत में अजिंक्य रहाणे (80) और ऋषभ पंत (92) दोनों अपने-अपने शतक से चूक गए। भारतीय टीम ने रविवार को अपने दूसरे दिन के स्कोर 4/308 से आगे खेलना शुरू किया। उम्मीद थी कि दूसरे दिन टिककर बल्लेबाजी करने वाले ये दोनों ही बल्लेबाज अपना-अपना शतक पूरा करेंगे। मगर तीसरे दिन का तीसरा ओवर भारतीय टीम के लिए काल बननकर आया।
कल के अपने स्कोर (75) से रहाणे पांच रन ही आगे बढ़े थे कि 80 रन के निजी योग पर होल्डर की एक उछाल भरी गेंद में वे गली क्षेत्र में होप के हाथों धरे गए। एक गेंद बाद नए बल्लेबाज रवींद्र जडेजा भी बिना खाता खोल लौट गए।
इसके बाद लगातार दूसरे मैच में ऋषभ पंत शतक बनाने से चूक गए। राजकोट टेस्ट में 92 रन बनाने वाले पंत फिर 92 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने काफी तेजी से रन बटोरे।
उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 2 छक्के जड़े। गैब्रिएल की गेंद पर शॉट मारने की फिराक में वे कवर्स में हेटमेयर के हाथों लपके गए।
तीसरे दिन 4 विकेट पर 308 रन से खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने 6 रन जोड़कर दो विकेट गंवा दिए। पहले अजिंक्य रहाणे (80) आउट हुए और फिर रवींद्र जडेजा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
इसके बाद भी भारत के लगातार विकेट गिरने के सिलसिला जारी रहा। भारत ने आखिरी पांच विकेट महज 53 रन जोड़कर खो दिए। रविचंद्रन अश्विन (35) भारत की ओर से आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे। वहीं, शार्दुल ठाकुर चोटिल होने के बावजूद बल्लेबाजी के लिए आए और 4 बनाकर नाबाद रहे।
टीम इंडिया की ओर से ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 92 रन की पारी खेली। उनके अलावा अजिंक्य रहाणे 80 और पृथ्वी शॉ 70 रन बनाने में कामयाब रहे। वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान जैसन होल्डर ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाएं।
रवींद्र जडेजा के तौर पर टीम इंडिया को छठा झटका लगा। अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद 1 गेंद बाद ही जडेजा भी पवेलियन चलते बने। उन्हें जेसन होल्डर ने खाता खोलने का भी मौका नहीं दिया।
होल्डर की फुल गेंद को क्रीज पर पड़ने के बाद जड्डू भांप नहीं पाए और पगबाधा आउट हुए। राजकोट में हुए पहले टेस्ट में लोकल ब्वॉय रहे रवींद्र जडेजा नाबाद 100 रन बनाते हुए अपने करियर का पहला शतक जड़ा था।
वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मगर पहले ही सेशन में उसने तीन विकेट गंवा दिए। टीम को पहला झटका कीरोन पॉवेल (22) के रूप में लगा। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया।
कुलदीप यादव ने इसके बाद क्रैग ब्रैथवेट (14) को 52 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर मेहमान टीम को दूसरा झटका दिया। इसके बाद शाई होप (36) ने हेटमेयर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 34 रन ही जोड़े ही थे कि उमेश यादव ने होप को आउट कर तीसरा विकेट भी गिरा दिया।
इसके बाद विंडीज ने शिमरोन हेटमेयर (12) का विकेट खो दिया। हेटमेयर को कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया। युवा बल्लेबाज सुनील अंबरीश (18) भी एक बार फिर प्रभावित करने में असफल रहे और कुलदीप का शिकार हो गए।
चेज और शेन डॉवरिच (30) ने टीम के संभालने की कोशिश की। दोनों ने छठे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की. विकेट न मिलता देख भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उमेश यादव को गेंद थमाई और उन्होंने डॉवरिच को पवेलियन भेज भारत को छठी सफलता दिलाई।
इसके बाद जेसन होल्डर और रोस्टन चेस ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की। होल्डर ने अपनी 52 रनों की जुझारु पारी में 92 गेंदें खेलीं और छह चौके लगाए। उमेश यादव ने जेसन होल्डर को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा वेस्टइंडीज को सातवां झटका दिया।
उमेश यादव ने देवेंद्र बिशू को बोल्ड करते हुए वेस्टइंडीज का आठवां विकेट गिरा दिया। इसके बाद उमेश यादव ने रोस्टन चेस और शेनॉन गैब्रिएल को आउट कर विकेटों का छक्का पूरा कर दिया