फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पहली बार भारतीय ड्रेसिंग रूम में दिखे धोनी, जीत के जश्न में रहे शरीक

Tue, 22 Oct 2019 11:55 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला देखने पहुंचे। इस दौरान धोनी झारखंड के स्पिनर और डेब्यू गेंदबाज शहबाज नदीम से बात करते हुए नजर आए, जिसकी तस्वीर बीसीसीआई ने सोशल मीडिया शेयर की है।
 
विज्ञापन

2 of 5
शास्त्री और धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस फोटो को पोस्ट किया है। इस फोटो के कैप्शन में लिखा, देखिए कौन आया है।'  नदीम के अलावा धोनी टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ भी नजर आए। शास्त्री ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'शानदार सीरीज जीत के बाद एक सच्चे भारतीय लिजेंड से मिलकर काफी अच्छा लगा।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले एमएस धोनी को लेकर ये कहा जा रहा था कि वो पूरे टेस्ट के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और वह चौथए दिन मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूप में दिखे।
 

4 of 5
धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद धोनी पहली बार राष्ट्रीय टीम के ड्रेसिंग रूम में दिखाई दिए। धोनी तीन महीने से भारतीय टीम के साथ नहीं हैं। उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लिया है। ऐसा कयार लगाया जा रहा है कि वह दिसंबर से वापसी करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीत के बाद टीम इंडिया - फोटो : पीटीआई
बता दें कि भारत ने रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 202 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। भारत ने सीरीज के पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 203 रन और दूसरे टेस्ट में एक पारी और 137 रन से हराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें