रविवार शाम वही हुआ जिसका डर था। धर्मशाला में हो रही लगातार बारिश के चलते भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी-20 रद्द करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में आए हर क्रिकेट फैन का चेहरा उतरा नजर आया तो टीवी स्क्रीन से चिपके दुनियाभर के क्रिकेट दीवाने भी मायूस ही दिखे। कुछ लोग खुद का गुस्सा रोक नहीं पाए और सोशल मीडिया पर बीसीसीआई की जमकर क्लास लगा दी। फैंस ने BCCI की योजनाओं और मैच वेन्यू पर कई सवाल खड़े किए।
फैंस का सबसे बड़ा एतराज इस बात पर था कि बीसीसीआई (BCCI) ने मौसम को देखते हुए धर्मशाला में मैच क्यों रखा। इसके अलावा भी कई और सवाल बीसीसीआई के रवैये पर उठाए गए।