फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: गुवाहाटी T-20 में CAA विरोध की आंच, स्टेडियम के भीतर इन सामानों पर लगी पाबंदी

Sat, 04 Jan 2020 01:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ट्विटर
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध के बीच असम के गुवाहाटी में रविवार यानी 5 जनवरी को भारत अपने नए साल के अभियान का आगाज करने जा रही है। सामने एशिया की ही एक और क्रिकेट शक्ति श्रीलंकाई टीम है। इस मैच को लेकर राज्य प्रशासन, बीसीसीआई और असम क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते, यही कारण है कि बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम के भीतर क्रिकेट प्रशंसक पोस्टर, बैनर या प्लेकार्ड भी नहीं ले जा पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
असम क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि, 'न केवल असम के लोग, बल्कि हर कोई परेशान हैं। यह एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है और इसमें सुरक्षा उपायों को बढ़ाया जाएगा। खेल के दौरान '4' और '6' दिखाते हुए प्लेकार्ड्स की भी अनुमति नहीं होगी, क्योंकि उनका उपयोग 'विज्ञापनों' के लिए किया जा सकता है। सैकिया ने कहा कि 'मार्कर' भी अंदर नहीं ले जाए जा सकते।
विज्ञापन

3 of 5
ऑस्ट्रेलिया टीम बस - फोटो : ट्विटर
केवल पुरुषों के पर्स, महिलाओं के हैंडबैग, मोबाइल फोन और वाहन की चाबी की अनुमति होगी। इसके पहले 2017 में गुवाहाटी में खेले गए टी-20 के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम बस की खिड़की भी तोड़ी गई थी। तख्तियों और पोस्टरों के साथ मैदान में मैच देखने की अनुमति नहीं दिए जाने की वजह बताते हुए सैकिया ने कहा कि इसका सीएए विरोध से कोई लेना-देना नहीं है।

4 of 5
टीम इंडिया फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई और एक बहुराष्ट्रीय पेय कंपनी के बीच करार खत्म हो गया है, जिसकी जानकारी एसीए को लगभग एक हफ्ते पहले मिल गई थी। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों ने इस पर जो भी कहा है, बीसीसीआई उसका पालन करेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका की टीमें तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेंगी। रविवार को गुवाहाटी के बाद दूसरा टी-20 मुकाबला 7 जनवरी को इंदौर में और तीसरा मैच पुणे में 10 जनवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें