भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 451 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरे भारतीय बल्लेबाज के एल राहुल(67) रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम को अच्छी शुरुआत मिली। राहुल ने 102 गेंदे खेलकर 9 चौक्के भी लगाए।
राहुल के आउट होने के बाद मुरली विजय ने भारत की अच्छी शुरुआत को ठोस शुरूआत में बदल दिया। भारत ने एक विकेट खोकर 120 रन बना लिए हैं। मुरली विजय 42 रन और चेतेश्वर पुजारा 10 बनाकर नबाद हैं।
भारत की मिली ठोस शुरुआत
मुरली विजय
- फोटो : espncricinfo
के एल राहुल(67) और मुरली विजय(42) रन का पारियों की बदौलत पहली पारी में टीम को मजबूत मिल गई है। ऑस्ट्रेलिया का कोई भी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर हावी होने में नाकामयाब रहा। हालांकि मेजबान टीम मेहमान टीम से अभी भी 331 रन पीछे है।
जडेजा ने फिर दिखाया कमाल
जडेजा ने पहली पारी में पांच विकेट लेकर मेहमान टीम को चारों खाने पस्त कर दिया। पहले दिन डेविड वॉर्नर को आउट करने के बाद दूसरे दिन उनकी स्पिन गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलियाई टीम समझने में नाकाम रही और उन्होंने चार विकेट हासिल किए। मैक्सवेल 104 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद जडेजा ने मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, स्टीव ओकीफ और नेथन लायन को वापस पवेलियन भेजा।
वॉर्मअप के दौरान तो टीम के साथ दिखे कोहली, लेकिन फील्डिंग के लिए नहीं उतरे
रविंद्र जडेजा और विराट कोहली
- फोटो : twitter
तीसरे मैच के पहले दिन ही फ्लिडिंग के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली के कंधे पर चोट लग गई थी। वह दूसरे दिन भी फील्डिंग के लिए मैदान में नहीं उतरे। दूसरे दिन के खेल में टीम को उनकी कमी साफ खल रही थी। उनकी गैरमौजूदगी में उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम की अगुआई की। वहीं दूसरे दिन का खेल शुरु होने से पहले कोहली को टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ वॉर्मअप करते हुए देखा गया था।
स्मिथ टॉप कप्तान में हुए शामिल
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ लगातार रन बना रहे हैं। रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में स्मिथ ने पहली पारी में 178 रनों की बेहतरीन पारी से दिखा दिया है कि वह क्रिकेट की दुनिया में क्यों बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं।
इस पारी की बदौलत स्मिथ टेस्ट मैच में पांचवी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान बन गए हैं। वहीं भारत में भी वह सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बन गए हैं। उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने चेन्नई में खेली गई 130 रन की पारी को पीछे छोड़ यह उपलब्धि हासिल की है।
प्लेइंग इलेवन-
भारत- मुरली विजय, के.एल. राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, उमेश यादव।
ऑस्ट्रेलिया- डेविड वॉर्नर, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मैथ्यू वेड, स्टीव ओकीफ, पैट कमिंस, नाथन लायन, जोश हेजलवुड, ग्लैन मैक्सवेल।